उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को गाजियाबाद में हज हाउस कार्यक्रम को संबोधित किया।

किसी प्रदेश में एकसाथ इतने मेट्रो निर्माण नहीं:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को गाजियाबाद में हज हाउस कार्यक्रम में शिरकत की।
  • जहाँ उन्होंने गाजियाबाद को चुनावी सौगातें दी।
  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश ने लैपटॉप और कन्या विद्याधन का वितरण भी किया।
  • साथ ही सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।
  • अपने संबोधन में मुख्यमंत्री अखिलेश ने पार्टी की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।
  • सीएम ने कहा कि, समाजवादी लोग सबसे ज्यादा एलिवेटेड रोड और मेट्रो बना रहे हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, किसी प्रदेश में एक साथ इतने मेट्रो रेल के निर्माण का काम नहीं चल रहा है।
  • सीएम ने आगे कहा कि, विकास के लिए केंद्र को जमीन उपलब्ध करायी।
  • इसी में अखिलेश यादव ने आगे बोलते हुए कहा कि, जितनी जमीन केंद्र सरकार मांगेगी उतनी देंगे।
  • अपने संबोधन में सीएम ने आजम खान की भैंस का भी जिक्र किया।
  • उन्होंने कहा कि, आजम खान की भैंस पुलिस ने ढूंढी।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, सपा ने हज हाउस बनाया तो फैजाबाद में भजन हाउस भी बनवाया है।
  • उन्होंने गौ रक्षा के मुद्दे पर कहा कि, गाय की रक्षा समाजवादी लोग करते हैं।
  • सीएम ने पुलिस भर्तियों का जिक्र भी अपने संबोधन में किया।

सत्ता में आये तो बाँटेंगे फ्री स्मार्टफोन:

  • सोमवार को गाजियाबाद में हज हाउस के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिरकत की।
  • जहाँ उन्होंने चुनाव जीतकर सत्ता में आने के बाद 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को फ्री स्मार्टफोन देने की बात कही।
  • साथ सीएम ने कहा कि, मोबाइल के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 महीने के अन्दर शुरू हो जाएगी।
  • इसके साथ ही इस योजना के लिए पात्रता भी तय कर दी गयी है।
  • जिसमें 1 जनवरी 2017 को व्यक्ति की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें