उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को गाजियाबाद में हज हाउस कार्यक्रम को संबोधित किया।

भाजपा पर साधा निशाना:

  • सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को गाजियाबाद में हज हाउस कार्यक्रम में पार्टी की उपलब्धियां गिनाई।
  • इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा।
  • उन्होंने भाजपा से प्रश्न पूछते हुए कहा कि, विकास का दावा करने वाले बताएं गाजियाबाद में क्या किया?
  • उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि, केंद्र और भाजपा के लोग अपने काम गिनाएं।
  • केंद्र सरकार पर हमला करते हुए सीएम ने कहा कि, नीति आयोग ने प्रदेश के हिस्से का पैसा कम किया है।
  • इसी में आगे बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, भाजपा के लोगों ने गाजियाबाद के लिए क्या किया ये बताएं।
  • सीएम अखिलेश ने कहा कि, नीति आयोग बनाकर केंद्र सरकार ने प्रदेश का 900 करोड़ रुपये कम कर दिया है।
  • बसपा पर उन्होंने पैसा स्मारकों में बर्बाद करने का आरोप लगाया।

पत्रकारों से भी की शिकायत:

  • गाजियाबाद में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से भी अपनी शिकायत कही।
  • उन्होंने कहा कि, हमारा झगड़ा पत्रकारों से नहीं है बल्कि उनके संस्थान के मालिकों से है।
  • उन्होंने पत्रकारों और मीडिया पर यूपी की ख़बरें ज्यादा दिखाने का भी आरोप लगाया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें