उत्तर प्रदेश चुनाव के तहत कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने देवरिया के किसानों को संबोधित किया।

केंद्र और राज्य में हमारी सरकार नहीं हैं:

  • देवरिया जिले की रुद्रपुर तहसील के सतासी इंटर कॉलेज में मंगलवार को राहुल गाँधी ने खाट सभा की।
  • जिसमें उन्होंने क्षेत्र के किसानों को संबोधित किया।
  • राहुल गाँधी ने संबोधन में कहा कि, किसानों के दुःख और दर्द को हम समझेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, देवरिया में कुल 17 चीनी मिल हुआ करती थी, आज एक भी नहीं हैं।
  • अपने संबोधन में राहुल गाँधी ने कहा कि, देवरिया जिले की सभी चीनी मिल बंद हैं।
  • जिसके लिए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों को जिम्मेदार ठहराया।
  • उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि, केंद्र और राज्य में हमारी सरकारें नहीं हैं।
  • कार्यक्रम में संबोधन पहले क्षेत्र के किसानों ने राहुल गाँधी से मुलाकात की और उन्हें हल भेंट किया।
  • इसके अलावा राहुल गाँधी ने किसानों के साथ सेल्फी भी ली।

खाट सभा में मची मारा-मारी:

  • रुद्रपुर तहसील के सतासी इंटर कॉलेज में राहुल गाँधी ने खाट सभा में किसानों का संबोधन किया।
  • संबोधन के बाद खाट सभा में खाटों को लेकर कार्यक्रम में पहुंचे लोगों में मारा-मारी हो गयी।
  • इतना ही नहीं खाट सभा के बाद ग्रामीण खाटों को लेकर नदारद हो गये।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें