आगरा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मिशन 2019 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस चुनाव से पहले बसपा द्वारा संगठन की जमीन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में अब बहुजन समाज पार्टी भाजपा, सपा और कांग्रेस की तर्ज पर छात्र, व्यापारी और युवजन संगठन बनाने जा रही है। इसके लिए 10 फरवरी को लखनऊ में बैठक भी बुलाई गर्इ् है।

बसपा ने मिशन 2019 की तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी हैं। युवा, छात्रों से लेकर व्यापारियों तक बसपा को पैठ बनानी है। इसके लिए संगठन को विस्तार दिया जा रहा है। युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए कॉलजों में बसपा छात्र संगठन बनाएगी। इसके साथ ही युवजन सभा में भी सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जानी है। ये पार्टी की छवि बदलने के साथ युवाओं में बसपा के लिए माहौल बनाने का काम करेंगे। साथ ही व्यापारियों को भी संगठन से जोड़ना है। इसके लिए व्यापारी संगठन भी बनाया जाएगा।

यूपी के लड़के ‘बहनजी’ के साथ मिलकर बीजेपी से करना चाहते हैं मुकाबला

वहीं अल्पसंख्यकों को भी पार्टी से जोड़ने की कवायद चल रही हे। जिले स्तर पर भी पदाधिकारी बनाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष डॉ. भारतेंद्र अरुण ने बताया कि लखनऊ में होने जा रही बैठक में संगठन के विस्तार पर फैसला होगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो ये निर्णय बसपा हाईकमान द्वारा इसलिए लिया गया है, क्योंकि संगठन लगातार कमजोर होता जा रहा है, ऐसे में अन्य दलों की तरह यदि फ्रंटल संगठन भी मुख्य संगठन के लिए काम करेंगे, तो बसपा को आगामी चुनाव में बेहद मजबूती मिलेगी।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें