उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खान के बयान पर यूपी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मेरठ में विरोध प्रदर्शन किया।

अम्बेडकर की मूर्ति पर दिया था विवादित बयान:

BJP protest

  • भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेरठ में सपा नेता आजम खान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
  • यह विरोध प्रदर्शन करीब 2 घंटे तक चला।
  • इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आजम खान के पुतले का मुंह काला कर उसको जलाया।
  • भाजपा ने यह प्रदर्शन आजम खान के अम्बेडकर की मूर्ति पर दिया गए विवादित बयान के तहत किया।
  • गौरतलब है कि, गाजियाबाद में हज हाउस के उद्घाटन कार्यक्रम में अम्बेडकर की मूर्ति की ऊँगली पर बयान दिया था।
  • सपा नेता ने कहा था कि, अम्बेडकर उंगली दिखाकर कह रहे हैं कि सामने वाला प्लाट मेरा है।
  • प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि, अम्बेडकर जैसे महापुरुष का यह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
  • साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, आजम खान के बयान से सिर्फ दलित नहीं बल्कि, सम्पूर्ण भारतीय समाज के सम्मान को ठेस पहुंची है।

BJP protest

राज्यपाल से आजम खान को बर्खास्त करने की मांग:

  • राजधानी लखनऊ में केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा, साथ ही आजम खान को बर्खास्त करने की मांग की है।
  • साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ने जानकारी दी कि, भाजपा हर जिले में आजम खान के विवादित बयान को लेकर प्रदर्शन करेगी।

BJP protest

मायावती की चुप्पी पर साधा निशाना:

  • सपा नेता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने ये बसपा सुप्रीमो की चुप्पी पर भी सवाल खड़ा किया।
  • उन्होंने बसपा सुप्रीमो से पूछा है कि, वो और उनकी पार्टी अम्बेडकर के अपमान पर चुप क्यों है?
  • गौरतलब है कि, बसपा समर्थकों ने मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी होने पर सड़क पर उतरकर पूर्व भाजपा नेता के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
  • वहीँ सपा नेता ने दलितों के मसीहा अम्बेडकर का जो अपमान किया है, उस पर पार्टी में चुप्पी है।
  • इसका तात्पर्य क्या ये माना जाये कि, बसपा के लिए सिर्फ और सिर्फ मायावती ही सब कुछ हैं।
  • दलितों के मसीहा उनके लिए चुनावी एजेंडा मात्र हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें