मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और राज्यपाल राम नाईक रविवार को सुबह मथुरा पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए तमाम नेता और मंत्री भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने भारतरत्न महामना मदनमोहन मालवीय के ब्रज में दूध की नदियां बहाने के सपने को साकार करने की पहल हासानंद गोशाला कर रही है। हासानंद गोचर भूमि न्यास द्वारा प्रस्तावित महामना गो ग्राम योजना के अलावा ब्रज के 108 गांवों के समग्र विकास योजना की आधारशिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक के साथ रविवार को रखेंगे।

महामना गो ग्राम शिलान्यास समारोह में उद्योग समूह से बिड़ला, डालमिया परिवार के सदस्यों के आने की स्वीकृति मिल मिल चुकी है। इसके अलावा देश के दूसरे बड़े उद्योगपति भी शामिल होंगे। उद्योगपतियों के अलावा प्रदेश के करीब आधा दर्जन मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

Madan Mohan Malviya statue in vrindavan mathura

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रविवार की सुबह 9.45 बजे आयोजन स्थल के समीप बने हेलीपैड पर उतरेगा। इसके साथ ही राज्यपाल भी हेलीकॉप्टर से आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक रविवार की सुबह 10 बजे आयोजन स्थल पर पहुंच जाएंगे। सबसे पहले गोपूजन के बाद हवन-यज्ञ में आहुति देकर महामना गो ग्राम योजना का शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद देशभर से आए उद्योगपतियों और प्रतिनिधियों के अलावा 108 गांवों के सरपंच और प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। 10 बजे कार्यक्रम की शुरूआत होगी, जो 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल मथुरा के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री और राज्यपाल अलग-अलग हेलीकॉप्टर से वृंदावन में महामना गो ग्राम स्थल पहुचेंगे। दोनों के लिए ही आयोजन स्थल के समीप हेलीपैड बनाए गए हैं। हेलीपैड निर्माण का निरीक्षण अधिकारियों ने कर लिया है।

12 एएसपी की निगरानी में रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद प्रबंध किए जा रहे हैं। हर प्वांट पर जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था का खाका इस तरह तैयार किया गया है कि प¨रदा भी पर नहीं मार सकेगा। सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही हैं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री 11 फरवरी को मथुरा आ रहे हैं। वह वेटरिनरी विवि में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और वृंदावन में हासानंद गोशाला जाएंगे।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन चाक-चौबंद व्यवस्था करने में जुटा हुआ है। सुरक्षा के लिए 12 एएसपी, 20 सीओ, 15 एसओ, 20 इंस्पेक्टर, 150 एसआइ, 600 आरक्षी लगाए जाएंगे। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस के 40 जवान और एसआइ भी लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर सभी को दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं। हर प्वाइंट पर जवान तैनात किए जाएंगे। एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद प्रबंध किए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें