उत्तर प्रदेश के कानपुर में यौन रोगों के डॉक्टर ने हरियाणा की आइटम डांसर सपना चौधरी नाईट का आयोजन किया है। सपना चौधरी के डांस शो की टिकटों पर पूरे कानपुर में घमासान मच गया है। कानपुर में आज रात सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम रखा गया है। हैरानी की बात है कि इस डांस शो की टिकटों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तस्वीर लगाई गयी है। कानपुर में सपना चौधरी नाईट का आयोजन यौन रोगों का इलाज करने वाले एक डॉक्टर करा रहे हैं।

डॉक्टर चलाते हैं सेक्स क्लिनिक :

आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के शो का आयोजन किया गया है। कानपुर में ये आयोजन कानपुर के काकादेव इलाके में सेक्स क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर आनन्द झा करवा रहे हैं। इन्हें कुछ दिनों पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रशस्ति-पत्र मिला है। इसी ख़ुशी में उन्होंने सपना चौधरी की डांस नाईट का आयोजन करा डाला और उस शो के टिकटों पर सीम योगी की तस्वीर भी लगा दी जिसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में बवाल मच गया है। यही नहीं इस डांस नाईट के टिकट भी कई बड़ी और जानी-मानी हस्तियों को भेजे गये हैं। कमाई के लिहाज से देखें तो इस डांस नाईट के टिकट लगभग लाखों रूपये के बेचे गये हैं।

कानपुर नगर निगम ने दिया है ग्राउंड :

इस डांस नाईट से ज्यादा सारा विवाद टिकटों और पासों की डिजायन को लेकर बन गया है। सपना चौधरी के इस डांस शो की टिकटों पर सीएम योगी और सेक्स क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर की छपी है। इसके अलावा टिकट के दूसरे भाग में डांसर सपना चौधरी की तस्वीर है। टिकटों पर मुख्यमंत्री की तस्वीर छापने पर भाजपा नेताओं ने ऐतराज जताया है। बड़ी बात है कि सपना चौधरी डांस नाईट के आयोजन का ग्राउंड कानपुर नगर निगम ने मुहैया कराया है और इस समय नगर निगम में भाजपा की प्रमिला पाण्डेय मेयर हैं। ऐसे में विपक्ष कह रहा है कि अभी तक फ्री पास के लिये भाजपा नेता चुप्पी साधे बैठे थे। सपना के हर प्रोग्राम की तरह नगर निगम ग्राउण्ड पर आज रात भी सपना के ठुमकों पर नोट लुटते दिखेगें।

 

ये भी पढ़ें : गोरखपुर सीट पर दूसरी बार उपचुनाव का मौका, कौन होगा सांसद?

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें