2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए नेताओं के दल बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। सत्ताधारी दल के सरकार से जाने के बाद पार्टी बदल लेना नेताओं के लिए कोई नया काम नहीं है। बीते दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की थी। इस दौरान यूपी के वर्तमान कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के भतीजे प्रमोद मौर्या ने सपा ज्वाइन की। इसके अलावा समाजवादी पार्टी छोड़ कर गये एक अन्य नेता की अखिलेश ने पार्टी में घर वापसी कराई है।

भाजपा वाले सिर्फ दिखाते हैं सपने :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि BJP के लोग केवल सपने दिखा रहे हैं। प्रदेश के किसान कर्ज से परेशान होकर लखनऊ आकर पेड़ पर चढ़ रहे हैं। भाजपा वालों ने तो किसान का कर्ज माफ करने का बीड़ा उठाया था तो बताये कि कितना कर्ज माफ कर दिया है। अब तो उत्तर प्रदेश का बजट भी आ गया है। इस सरकार में तो पंजाब नेशनल बैंक कैशलेश हो गयी है। अखिलेश ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जनता हमारा साथ दे जिससे चुनाव में भाजपा को हराया जा सके। इसके अलावा सपा ज्वाइन करने वाले सभी नेताओं पर अखिलेश ने कहा कि आज पार्टी में आने वाले सभी लोगों का स्वागत करता हूँ। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज को एक देखना चाहते हैं, सपा उनसे अपने साथ जोड़ती रहेगी।

इस नेता की हुई घर वापसी :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में प्रेस कांफ्रेस कर रहे थे। इस दौरान कई पूर्व विधायकों और ब्लॉक प्रमुख ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें यूपी के वर्तमान कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के भतीजे प्रमोद मौर्या भी शामिल थे जो प्रतापगढ़ से जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के बड़े नेता और पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने भी सपा ज्वाइन की। सुल्तान बेग पहले सपा में थे मगर उनपर मुकदमा दर्ज होने के बाद वे बसपा में शामिल हो गये थे। ऐसे में उनका फिर से पार्टी में आना घर वापसी माना जा रहा है।

 

ये भी पढ़ें : अखिलेश की प्रेस कांफ्रेंस आज, उपचुनाव प्रत्याशी का हो सकता है ऐलान

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें