उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी की रविवार, 11 सितम्बर को सहारनपुर रैली आयोजित की जाएगी।

28 विधानसभा क्षेत्रों से जुटेगी भीड़:

  • बसपा सुप्रीमो की सहरानपुर रैली 11 सितम्बर रविवार को आयोजित की गयी है।
  • रैली में रिकॉर्ड भीड़ जुटने का अंदेशा लगाया जा रहा है।
  • पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, रैली में 28 विधानसभा क्षेत्रों से भीड़ जुटेगी।
  • साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से करीब 25 हजार लोग पहुंचेंगे।
  • ठीक इतना ही लक्ष्य बसपा सुप्रीमो की ओर से पार्टी पदाधिकारियों को दिया गया था।
  • रैली को लेकर पार्टी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

Bsp rally in Saharanpur

गर्मी से बचाव के लिए लगाये गए हैं एक हजार से अधिक पंखे:

  • रैलीस्थल में जुटने वाली भीड़ के लिए पार्टी द्वारा करीब 1 हजार से ज्यादा पंखे लगाये गए हैं।
  • साथ ही रैलीस्थल में कूलर की व्यवस्था भी की गयी है।
  • इसके अलावा पीने के पानी की व्यवस्था के लिए पानी के कई टैंकों का इंतजाम किया गया है।

पीएम मोदी की रैली से बड़ी रैली के लिए बसपा सुप्रीमो ने जारी किये थे निर्देश:

  • करीब तीन महीने पहले हुई प्रधानमंत्री की रैली से बड़ी रैली करने के निर्देश बसपा सुप्रीमो ने दिया था।
  • गौरतलब है कि, बसपा सुप्रीमो की इलाहाबाद रैली में इलाहाबाद रैली से भी ज्यादा भीड़ जुटने की बात कही जा रही है।
  • साथ ही बसपा सुप्रीमो की रैली भी उसी मैदान में होगी, जहाँ तीन महीने पहले पीएम मोदी की रैली संपन्न हुई थी।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहाँ केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर ‘विकास पर्व’ की रैली को संबोधित किया था।

कॉसमॉस सिटी मैदान रंगा बसपा के रंग में:

  • दिल्ली रोड स्थित कॉसमॉस सिटी मैदान रविवार को होने वाली रैली से पूर्व बसपा के रंग में रंग गया है।
  • करीब 15 बीघा में बने विशालकाय मैदान को पूरी तरह से नीले रंग में रंगा गया है।
  • साथ ही गर्मी से रैली में आने वालों को परेशानी न हो इसके लिए करीब 1 हजार से ज्यादा पंखों की व्यवस्था करायी गयी है।
  • स्थल पर करीब इतनी कूलर भी लगाये गए हैं।
  • रैली दो दर्जन से अधिक 10 हजार लीटर कैपसिटी वाले पानी के टैंकों की भी व्यवस्था की गयी है।
  • किसी तरह की कोई कमी न हो इसके लिए बसपा के कई वरिष्ठ नेता सहारनपुर में डेरा डाल कर बैठे हैं।
  • जिनमें नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सतीश चन्द्र मिश्रा, राव अथहर, राजपाल सैनी आदि प्रमुख हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें