प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद भगवाकरण का सिलसिला लगातार जारी है और राजधानी की इमारतों का लगातार भगवाकरण हो रहा है। एक के बाद एक कई इमारतों को भगवा रंग से रंगा दिया गया है। कभी एनेक्सी, कभी पुलिस थाने तो कभी पार्क और साईकिल ट्रैक और अब नम्बर राजधानी के अस्पतालों का भी आ गया है। इसी क्रम में सबसे पहले सिविल अस्पताल का भगवाकरण हुआ है।

आपको बता दें कि सिविल अस्पताल का गेट पहले सफेद था और अब भगवा कर दिया गया है। गेट के साथ-साथ अस्पताल की पानी टंकी को भी भगवा कर दिया गया है। बता दें कि सूबे में भाजपा सरकार के बनने के साथ ही इमारतों के भगवाकरण की शुरुआत की गई थी। एक के बाद कई इमारतों को भगवा रंग से रंगा गया। यहां तक कि समाजवादी सरकार में बने साईकिल ट्रैक्स को भी नहीं छोड़ा गया। अब अस्पतालों की भी बारी आ गयी है, जिसके चलते सबसे पहले सिविल अस्पताल को भगवा किया गया है। बता दें कि एक के बाद एक कई इमारतों को भगवा रंग से रंगा दिया गया है। कभी एनेक्सी, कभी पुलिस थाने तो कभी पार्क और साईकिल ट्रैक और अब नम्बर राजधानी के अस्पतालों को भी भगवा रंग के जद में आ गया है।

कैसा था पहले सिविल अस्पताल

सिविल अस्पताल के गेट पर सिविल अस्पताल का बोर्ड लगाया गया था। जिस पर सफेद बैकग्राउण्ड पर नीले रंग से डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल लिखा था। साथ ही लाल रंग से आपातकाल प्रवेश द्वार एवं नीले रंग से 24 घण्टे सेवा उपलब्ध लिखा गया था। वर्तमान समय में जो बोर्ड लगाया गया है उसमें बोर्ड के बैकग्राउण्ड को भगवा रंग से रंग दिया गया है। तो वहीं दूसरी तरफ गेट पर लगे इस बोर्ड से आपातकाल प्रवेश द्वार एवं 24 घण्टे सेवा उपलब्ध गायब हो गया है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें