यूपी की 2 लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी इन दिनों पूरी ताकत के साथ तैयारी कर रही है। सपा के कद्दावर और दिग्गज नेता इन दिनों दोनों लोकसभाओं में जमे हुआ हैं और जनता के बीच पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद भी होली के बाद गोरखपुर और फूलपुर जाकर प्रचार करेंगे। मगर इसके पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश ने लखनऊ में पूर्व मंत्री के घर जाकर उनसे मुलाकात की है जिसे 2019 में अखिलेश की रणनीति के तहत देखा जा रहा है।

पूर्व मंत्री के घर पहुंचे अखिलेश :

गोरखपुर और फूलपुर सीट पर लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अचानक सरोजनी मार्ग स्थित पूर्व मंत्री क्रांति कुमार के आवास पर पहुंचे। कांग्रेस के बुजुर्ग नेता क्रांति कुमार पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके हैं। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस के संरक्षक व पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी भी उपस्थित रहे थे। अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं के बीच ये मुलाकात करीब 1 घंटे की तक चली जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मगर अखिलेश और कांग्रेस नेताओं के बीच इस मुलाकात से सियासी चर्चाएँ होना शुरू हो गयीं हैं।

 

ये भी पढ़ें : उपचुनाव: सपा को मिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का समर्थन

 

कांग्रेस ने बताया शिष्टाचार भेंट :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के बीच 1 घंटे से अधिक चली इस मुलाकात ने सियासी गलियारों में तेज कर दी है।  मगर दोनों ही पार्टी के नेता इस मुलाकात को महज शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं। उन्होंने इसके राजनीतिक निहितार्थ निकाले जाने से साफ़ इनकार किया है। पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि दो पार्टी के नेताओं के बीच मुलाकात का मतलब चुनावी गठबंधन नहीं निकालना चाहिए। बता दें कि पूर्व मंत्री क्रांति कुमार अखिलेश के पिता व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भी नजदीकी रह चुके हैं। बिजनौर के मूल निवासी क्रांति कुमार की तबीयत ठीक न होने पर अखिलेश यादव उनका हालचाल लेने के लिए आए थे।

 

ये भी पढ़ें : 2019 में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी भाजपा – योगी आदित्यनाथ

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें