विधानसभा में सीएम योगी ने जमकर हमकर हमला बोला। कहा कि सरकार एक साल का कार्यकाल पूरा कर रही है। इस दौरान प्रदेश में शांति व्यवस्था की स्थापना हुई है। गुंडे और अपराधियों पर अंकुश लगाया गया है। प्रदेश के 22 करोड़ जनता के रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार महिला सुरक्षा के साथ-साथ किसानों के आय दुगुना करने का प्रयास कर रही है। इस दौरान प्रतिपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी पर जमकर हमला बोला कहा कि विपक्ष के पास कोई तथ्य और प्रमाण नहीं है इसलिए विपक्ष अच्छी चीजें देखना नहीं चाहता है।

योगी ने कहा-

  • लोकतंत्र लोकलाज से चलता है।
  • विधानसभा का दृश्य देखकर आहत हूं।
  • एक वर्ष का सफलतम कार्यकाल होने जा रहा है।
  • 19 मार्च को सरकार का एकसाल पूरा होगा।
  • यूपी में इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया।
  • विपक्ष ने मर्यादा का उल्लंघन किया। इस दौरान सीएम ने विपक्ष के रवैया की निंदा की।
  • पिछली सरकारों ने प्रदेश को दंगे दिए। पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया।
  • देश और दुनिया ने हमारा काम देखा।

ये भी पढ़ेंः सरकारी विभागों पर 10756 करोड़ का बिजली बिल बकाया

विपक्ष को सीएम योगी ने दी नसीहत

  • अच्छे काम को प्रोत्साहित करें।
  • जबरदस्ती से लोकतंत्र नहीं चलता है।
  • आजादी के बाद से दलित की उपेक्षा हुई। दलितों को कभी उठाया नहीं गया।
  • हम अमूल चूक परिवर्तन कर रहे हैं।
  • किसानों के जीवन में खुशहाली लाएंगे।
  • किसानों की आय दोगुना करेंगे।
  • महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। प्रदेश की 22 करोड़ जनता को सुरक्षा दे रहे हैं।
  • विपक्ष सच स्वीकार नहीं कर पा रही है।
  • विपक्ष के पास कोई तथ्य और प्रमाण नहीं।
  • विपक्ष अच्छी चीजें देखना नहीं चाहता।
  • यूपी स्थापना दिवस पहली बार मनाया गया।
  • वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट योजना लाए।
  • युवाओं को रोजगार के साथ जोड़ रहे।
  • मुद्रा योजना से युवाओं को लोन मिल रहा।
  • देश में गरीब कल्याण की योजनाएं चल रही हैं।
  • सपा सरकार ने समाज को बांटा।
  • सूक्ष्म और लघु उद्योग में संभावनाएं थी।
  • लोगों को परिवार से फुरसत नहीं थी।
  • पिछली सरकार में लूटखसोट चल रही थी।
  • राज्यपाल पर कागज फेंकना अशोभनीय।
  • नेता प्रतिपक्ष ने संकल्प पत्र पूरा नहीं पढ़ा। पूरा संकल्प पत्र पढ़ने की हिम्मत नहीं है।
  • पिछली सरकार को राष्ट्रगौरव से मतलब नहीं था।
  • नेता प्रतिपक्ष के शब्द निंदनीय हैं।
  • भारत को तोड़ने वालों को तोड़ देंगे। भारत को टूटने नहीं देंगे।

ये भी पढ़ेंः जनेऊ धारण कर सर पर टोपी डालकर नहीं टेकता कहीं मत्थाः योगी

समाजवादी पार्टी पर सीएम योगी का तीखा हमला

  • सीएम के हमले से विपक्ष का सदन में हंगामा
  • सपा अपने विचार प्रदेश में न फैलाए।
  • सपा अपने विचार पार्टी तक सीमित रखें।
  • सपा के विचार फैलाने पर कार्रवाई करेंगे।
  • समाज को बांटने पर सख्ती से निपटेंगे।
  • नेता प्रतिपक्ष सुनने की आदत डालें।
  • भारत अखंड है और अखंड रहेगा।
  • बीजेपी सरकार प्रदेश के विकास के लिए।
  • बीजेपी पूर्वोत्तर के राज्यों में सरकार बना रही है।
  • नागालैंड, मेघालय में गठबंधन की सरकार।
  • बीजेपी एकता, अखंडता का पर्याय बनी।
  • बीजेपी ने परिवारवाद, जातिवाद नहीं फैलाया।
  • बीजेपी सुशासन और विकास के लिए आगे बढ़ रही है।
  • नागालैंड में 95 फीसदी ईसाई हैं।
  • सपा का वहां खाता भी नहीं खुला। जो सिखा रहे उनकी बोहनी तक नहीं हुई।
  • सपा सरकार ने 2016-17 में गरीबों का आवास नहीं दिए लेकिनहमारी सरकार ने 11 महीनों में 8.85 लाख आवास दिए।
  • 50 हजार मजरों में बिजली पहुंचाई और गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए।
  • उज्ज्वला योजना से मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया।

सीएम योगी का सपा पर बहुत बड़ा हमला

  • समाजवाद केवल नेताओं को शक्तिशाली बनाता है।
  • समाजवाद का मतलब सपा ने बदला जिससे लोहिया की आत्मा आहत हो रही होगी।
  • सपाईयों को आत्म मंथन करना होगा।
  • 34 लाख गरीबों को 11 महीने में शौचालय मिले।
  • सपा-बसपा में कौन मिला पता नहीं। आज बहुजन समाजवादी पार्टी हैं।
  • बीजेपी सरकार में भरपूर बिजली मिल रही है। पिछली सरकार में 4 जिले में बिजली आती थी।
  • बीजेपी ने समाज को नहीं बांटा, हक दिया। जनता पर कृपा नहीं कर रहे हैं। अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
  • पिछली सरकार में अराजकता का दृश्य था। पिछले 11 महीने में दंगे नहीं हुए और न होंगे।
  • पर्व और त्यौहार खुशियों के होते हैं। पिछली सरकार में त्यौहार पर लोग डरते थे।
  • इस बार होली और जुमा एक दिन था। इस दौरान जुमे की नमाज का वक्त बढ़ाने को धन्यवाद देता हूॅं।
  • जुमा साल में 52 बार होती है और होली साल में एक बार होती है।
  • सपा से सीखने की आवश्यकता नहीं है।
  • 2014, 2017 में जनता विपक्षियों को जवाब दे चुकी है।
  • इन्वेस्टर्स समिट के दौरान 1074 एमओयू साइन हुए हैं और इसकी संख्या बढ़ रही है।
  • 15 वर्षों में जो नहीं हुए वो कर रहे हैं। हमें गर्व है कि अयोध्या यूपी में है।
  • सपा, बसपा सरकार में जन्माष्टमी बंद थी।

ये भी पढ़ेंः भाजपा सरकार ने लाखों युवाओं को नौकरियां देने का दिया लॉलीपॉप: रालोद

मैं ईद नहीं मनाता, हिन्दू हूं

  • अपनी संस्कृति का सम्मान करता हूं। यदि कोई शांतिपूर्वक ईद मनाता है तो सहयोग करेंगे।
  • टोपी लगाकर हम लोग पाखंड नहीं करते हैं।
  • सबसे पुरानी नगरी काशी हमारे पास और हम पर्यटन को हम बढ़ावा दे रहे हैं।
  • अयोध्या, चित्रकूट में परम्पराएं बंद कराई गई थी।
  • कमीशनबाजी के चक्कर में निवेश नहीं आया।
  • दुधवा जाने के लिए सड़क तक नहीं दी। दुधवा में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं।
  • दुधवा को देश और दुनिया के सामने लाएंगे।
  • यूपी में पर्यटन की भ्रूण हत्या का प्रयास।
  • यूपी को पिछली सरकारों ने बदनाम किया।
  • थाने, तहसील गिरवी रखी जाती थी ।
  • अपराधियों का सीएम आवास में सम्मान होता था।
  • राजनीति को अपराधीकरण में बदला गया था।
  • पिछली सरकार में चीनी मिलें बेची गई लेकिन बीजेपी सरकार में चीनी मिलें खुल रही।
  • हम बंद चीनी मिलों को भी खोल रहे हैं।
  • 119 चीनी मिले इस सत्र में चलाई गई। नई चीनी मिले खोल रहे हैं।
  • पिछली सरकार में चीनी मिल मालिक परेशान था।

नीयत साफ हो तो प्रकृति भी देती है साथ 

  • पिछली सरकार में लुटेरे थे।
  • 15300 करोड़ गन्ना किसानों का भुगतान किया गया।
  • पहले साल में गन्ने का दाम बढ़ाया।
  • पिछली सरकार में क्रय केंद्रों में दलाल थे।
  • पिछली सरकार में किसान तबाह होता था
  • 37 लाख मीट्रिक टन गेंहू क्रय किया गया।
  • किसानों के खाते में आरटीजीएस से सीधे पैसा जा रहा है।
  • दलाली प्रथा पिछली सरकारों को मुबारक
  • 45 लाख मीट्रिक टन धान क्रय किया गया।
  • पहली बार आलू का समर्थन मूल्य जारी हुआ।
  • आलू का समर्थन मूल्य 549 प्रति क्विटंल किया गया।
  • किसानों को फसल का वाजिब दाम मिल रहा है।
  • 20 विभागों को ई-ऑफिस से जोड़ चुके हैं।
  • 1 अप्रैल से ई-ऑफिस की सुविधा देंगे।
  • ई-ऑफिस से जनता को लाभ मिलेगा।
  • डार्क जोन में भी ट्यूबवेल कनेक्शन दिए।
  • सरयू नहर परियोजना पर कुंडली मारे बैठे रहे।
  • 15 साल तक परियोजना पर काम नहीं किया।
  • नाबार्ड की मदद से परियोजना को पूरा कर रहे हैं।
  • अर्जुन सहायक परियोजना को भी पूरा कर रहे हैं।
  • नदी जोड़ों परियोजना से लाभ होगा।
  • केन और बेतवा नहर को जोड़ रहे।

ये भी पढ़ेंः कुछ मौलवियों ने हवस और अय्याशी के लिए बनाया हलाला-वसीम रिजवी

सपा के कार्य नहीं कारनामे थे-

  • पिछली सरकार में भ्रष्टाचार के गढ्डे गहरे थे।
  • 2017 में कुशीनगर में भूख से 3 मौतें हुई थी।
  • सपा सरकार में सबसे ज्यादा भूख से मौतें।
  • लोहिया का आत्मा भी रोई होगी।
  • सपा ने मूसहर जाति के राशन कार्ड निरस्त किए थे।
  • सपा सरकार में गरीबों को राशन कार्ड नहीं मिलते थे।
  • बीजेपी सरकार में 37 लाख गरीबों को राशन कार्ड दिए।
  • 1 लाख से ज्यादा अन्त्योदय कार्ड दिए गए।
  • बीजेपी सरकार लगातार काम कर रही है।
  • 6 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया।
  • 1 लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी मिली।
  • जनता अब वंशवाद, जातिवाद में नहीं पड़ेगी।
  • लोक सेवा आयोग की भर्तियों में पारदर्शिता है।
  • यूपीएसएसएससी की 30 हजार रुकी हुई भर्तियों को खोला।
  • शिक्षामित्रों के साथ सपा ने विश्वासघात किया।
  • सपा सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया।
  • नौकरी देने में युवाओं के साथ भेदभाव किया।
  • एटीएस और एसटीएफ को आधुनिक हथियार दिए।
  • एक भी फर्जी एनकाउंटर नहीं हुए।
  • पुलिस पर गोली चलाने वालों को जवाब मिलेगा।
  • जवाबदेही भी है, कार्यवाही भी है।
  • प्रदेश में अच्छा कार्य हुआ है।

पूछा सवाल

  • आजमगढ़ शराबकांड के पीछे कौन था?
  • हरदोई शराबकांड के पीछे कौन था?
  • सीतापुर में ट्रिपल मर्डर के पीछे कौन था?
  • इलाहाबाद में चार लोगों की हत्या किसने की थी?
  • खनन माफियाओं पर कार्रवाई पर पीड़ा क्यों?
  • सपाईयों में न जाने कब बुद्धि आएगी?

ये भी पढ़ेंः मायावती ने सभी विधायकों की बैठक बुलाई, जोनल कोऑर्डिनेटर भी रहेंगे मौजूद

कासगंज में निर्दोष चंदन की हत्या हुई

  • तिरंगे में सबसे ऊपर केसरिया रंग होता है
  • सपा से जुड़े लोग अपराधों में शामिल।
  • प्रदेश में सबसे ज्यादा सपा के भू-माफिया।
  • सपा अपराधियों की पैरवी करती है।
  • ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल ने रियासतों को जोड़ा’।
  • 1.54 करोड़ बच्चों को दो यूनिफार्म मिली।
  • बेसिक शिक्षा की बदलती तस्वीर को देखिए।
  • ‘छुट्टियां खत्म कर महापुरूषों को पाठ्यक्रम में लाए’।
  • 2014 का मुआवाजा किसानों को नहीं मिला।
  • बीजेपी सरकार ने मुआवजा दिया।
  • सपाई मौसम के हिसाब से निकलते हैं।
  • गर्मी में लू लगती है, ठंड में सर्दी लगती है।
  • बारिश के पानी से सपाई भीग जाते हैं।
  • मैं तो बाढ़ में क्षेत्र में गया, सपाई नहीं दिखे।
  • बाढ़ पीड़ितों को 17 चीजों की राहत सामग्री दी।

सीएम योगी का सपा पर जबरदस्त हमला

  • वनटांगिया कहां है सपा बताएं?
  • 65 बस्तियों यूपी में वनटांगियों की।
  • वन गांवों को राजस्व गांव में शामिल किया।
  • पशु पालन मेला पहले बार प्रदेश में लगे।
  • ग्वालों की पीड़ा को कभी झांकर नहीं देखा।
  • नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुए।
  • दो प्रकार के लोगों को सरकार से पीड़ा।
  • लूट-खसोट की दुकानें बंद हो गई है।
  • त्रिपुरा में लाल झंडे को डुबो दिया।

ये भी पढ़ेंः जनता के लिए नहीं, निजी स्वार्थ के लिए हुआ सपा-बसपा गठबंधन- राज बब्बर

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें