उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रियो पैरालंपिक-2016 में हाईजंप प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जितने वाले वरुण सिंह भाटी को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। इसके साथ ही सीएम ने वरूण को 1 करोड़ रूपये का पुरस्कार देने की  घोषणा की है। इससे पहले रियों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वरूण को बधाई दी।

  • अखिलेश यादव ने कहा कि भाटी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर बेहतरीन प्रदर्शन करके देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
  • उनकी इस उपलब्धि पर पूरा प्रदेश गौरान्वित अनुभव कर रहा है।
  • मालूम हो कि वरूण भाटी ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव के रहने वाले हैं।
  • सीएम अखिलेश ने कहा कि वरूण की इस उपलब्धि से देशभर के दिव्यांगो को निश्चत तौर पर प्रेरणा मिलेगी।
  • इस वर्ष रियो दी जेनेरियों में हो रहें पैरा ओलंपरिक खेलों में वरूण ने कास्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है।
  • उनकी इस उपलब्धि के लिए सीएम अखिलेश यादव उन्हें 1 कराड़ रूपये की राशि से पुरस्कृत करेंगे।

कांस्य विजेता साक्षी को मुख्यमंत्री देंगे लक्ष्मीबाई पुरस्कार!

मुश्कलि सफर पर वरूण ने दिखाई हिम्मतः

  • 21 साल के वरुण भाटी को बचपन में ही पोलियो हो गया था।
  • इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खेल को अपना जुनून लिया बना लिया।
  • कड़ी मेहनत के बाद धीरे-धीरे उनकी पहचान एक अच्छे खिलाड़ी की हो गई।
  • इसके बाद उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतें।
  • मालूम हो कि पैरा ओलंपिक की तैयारी वह लगातार पिछले 2 सालों से कर रहे थे।
  • रियो पैरा ओलंपिक में 1.86 मीटर कूद कर उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

सीएम अखिलेश ने प्रदेश के खिलाड़ियों को किया सम्मानित!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें