फूलपुर सीट पर होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए सभी पार्टियां अपनी तैयारी कर रही हैं। इस उपचुनाव में इलाहाबाद के बाहुबली अतीक अहमद ने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर कर सभी को हैरान कर दिया है। सपा को भी अब बसपा सहित कई अन्य राजनैतिक दलों का समर्थन मिल गया जिसके बाद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रत्याशी की जीत को लेकर काफी आश्वस्त हैं। इस बीच निर्दलीय चुनाव लड़ रहे बाहुबली अतीक अहमद को भी एक पार्टी द्वारा समर्थन दिए जाने की खबर आ रही है जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

सपा को मिला बसपा का समर्थन :

गोरखपुर और फूलपुर सीट पर होने वाले उपचुनावों में पहली बार ऐसा हुआ है कि बसपा ने अपने कट्टर विरोधी सपा को समर्थन दिया है। बसपा के अलावा चौधरी अजीत सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल ने भी अपना समर्थन समाजवादी पार्टी को दे दिया है। इसके अलावा कई अन्य छोटे दलों ने भी सपा को अपना समर्थन दिया है। सपा को इतने सारे दलों का समर्थन मिलने से भाजपा की मुश्किलें जरूर थोड़ी बढ़ गयी हैं। मगर कांग्रेस ने इन दोनों ही सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं और जमकर प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया मार्क्सिस्ट ने भी सपा को अपना खुला समर्थन दे दिया है।

 

ये भी पढ़ें: भाजपा सरकार ने प्रदेश में बनाया सकारात्मक वातावरण- डॉ. चंद्रमोहन

अतीक के बेटे ने किया दावा :

फूलपुर के उपचुनाव में अन्य पार्टियों के साथ ही निर्दलीय अतीक अहमद भी जोरदार तैयारी कर रहे हैं। अतीक की तरफ से उनके बड़े बेटे उमर अहमद अपने अब्बा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में इलाहाबाद में उमर ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इसमें अतीक के बेटे ने दावा किया कि बसपा ने सपा को नहीं, उसके अब्बा को अपना समर्थन दिया है। उमर ने कहा कि बसपा सुप्रीमों ने अपने बयान में भाजपा को हराने वाले को समर्थन देने को कहा है। उमर ने कहा कि उसके अब्बा ही भाजपा को हरा सकते हैं इसीलिए बसपा कार्यकर्ताओं का समर्थन उनके साथ है। इसके पहले AIMIM अतीक अहमद को अपना समर्थन दे चुकी है।

 

ये भी पढ़ें: गरीबों का धन नहीं लूटती बसपा तो यह दिन नहीं देखना पड़ता

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें