फ़िरोज़ाबाद जिले के सिविल लाइन स्थित पुलिस लाइन के मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिला प्रशासन की ओर से डीएम नेहा शर्मा के नेतृत्व में कड़ी चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच आगमन हुआ। सर्वप्रथम इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया। उसके बाद मंच पर पहुँच दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास :-

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो शिलान्यास  धनराशि 3448 लाख और 17 लोकार्पण धनराशि 253.38 लाख के किया.
  • वहीँ लाभार्थियों में नवीन निर्मित शौचालय वितरण 2000, आशाओं को मोबाइल वितरण 1500,  महिला समूहों को रिवाल्विंग फंड की स्वीकृति 1000, प्रधानमंत्री आवास योजना की चाभी 2680,  राष्ट्रीय  पारिवारिक लाभ योजना 476,  वृद्धावस्था पेंशन नवीन स्वीकृति 500, व्यक्तिगत शादी अनुदान का स्वीकृति पत्र 46 विकलांग पेंशन का स्वीकृति पत्र 250 पात्रों को लाभान्वित किया गया।

न्याय प्रदान करना सबसे बड़ा धर्म है-CM योगी आदित्यनाथ

  • कार्यक्रम में मंच पर जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी, नगर विधायक मनीष असीजा, टूण्डला विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, शिकोहाबाद विधायक डॉ मुकेश वर्मा, जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ़ पप्पू लोधी नगर निगम फ़िरोज़ाबाद मेयर नूतन राठौर आदि मंच पर मौजूद रहे।

CM योगी आदित्यनाथ का संबोधन :-

  • हम ऐसा प्रदेश स्थापित करने जा रहे हैं जिसमे भय नहीं हो, महिलाएं सुरक्षित हो।
  • हम को पता चला कि मिट्टी खनन के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा है।
  • हमने रॉयलिटी समाप्त कर दी अब किसानों को मिट्टी खनन के नाम पर कोई परेशान नही कर सकेगा।
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से लोगों को लाभ देने का कार्य किया गया।
  • फ़िरोज़ाबाद नगर निगम बनने के बाद फ़िरोज़ाबाद नगर को अमृत योजना के मध्यम से काया कल्प करने का कार्य करने जा रहे हैं।
  • फ़िरोज़ाबाद श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र है इसके चलते श्रमिकों के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का कार्य करने जा रहे हैं।
  • हमने गरीबों को निशुल्क विद्युत् कनेक्शन देने का कार्य किया।
  • फसल ऋण मोचन योजना के माध्यम से किसानों को लाभ देने का कार्य किया।

फ़िरोज़ाबाद की कलाकृतियों का नाम पूरे विश्व में है-CM योगी

  • फ़िरोज़ाबाद की ओर पुरानी सरकारों ने अगर देखा होता तो आज फ़िरोज़ाबाद ऊँचाई पर होता।
  • पुरानी सरकारों ने किसानों के लिए भी कोई योजना नहीं बनाई।
  • आलू उत्पादन करने वाले किसानों के लिए हमारी सरकार ने आलू उत्पादन बोर्ड की भी स्थापना की है।
  • 2 अप्रैल के स्कूल चलो अभियान को हम अपने हाथों में ले रहे हैं।
  • हम यूपी के स्कूलों को मॉडल बनायेंगे।
  • निराश्रित गौ वंश को भी हमने अपने हाथों में लिया है हम उनके लिए भी कार्य कर रहे हैं।
  • हमारी सरकार गरीबों को पट्टा करने जा रही है गरीबो को सर ढकने के लिए छत देने का कार्य करने जा रहे हैं।
  • UP में व्यापार का अधिक निवेश हो यूपी इन्वेस्टर समिट में पौने 5 लाख रुपये का निवेश पहली बार हुआ है।
  • यूपी अब उत्तम प्रदेश होने जा रहा है।
  • आम जनता को सुरक्षा देने का गारण्टी का काम हमारी सरकार करने जा रही है।
  • हम जनता को भरोसा देंगे भय मुक्त रहे।
  • फ़िरोज़ाबाद के असफवाद पर रेलवे के ओवरब्रिज का कार्य भी हमारी सरकार कराने जा रही है जिससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें