उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदर्शन कर रहे अपने समर्थकों को मुख्यमंत्री आवास पर संबोधित किया।

नेताजी का फैसला सबको मान्य है:

  • सीएम अखिलेश ने प्रदर्शन कर रहे समर्थकों को मुख्यमंत्री आवास पर संबोधित किया।
  • गौरतलब है कि, सीएम अखिलेश को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने के चलते समर्थक सपा प्रमुख के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
  • जिसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश ने मामले का संज्ञान लिया।
  • उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने सभी से शांत रहने की अपील की।
  • उन्होंने आगे कहा कि, नेताजी का फैसला सबको मान्य है।
  • हालाँकि, पूरे संबोधन के बीच मुख्यमंत्री के समर्थन में नारेबाजी होती रही।
  • उन्होंने आगे कहा कि, उन्हें अपने समर्थकों की भावना का सम्मान है।
  • सीएम अखिलेश ने आगे बोलते हुए कहा कि, कोई भी कार्यकर्ता प्रदर्शन नहीं करेगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, नेताजी का फैसला सबको मान्य है।
  • सीएम ने आगे कहा कि, नेताजी ने उन्हें यूथ का राष्ट्रीय प्रभारी बनाया है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, नौजवान लोग जिस पार्टी के साथ चलते हैं उसी की सरकार बनती है।
  • अखिलेश यादव ने संबोधन में आगे कहा कि, साजिश करने वाले बेनकाब हो चुके हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इसलिए आन्दोलन खत्म करो और सरकार बनाने में जुटो।
  • अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि, अध्यक्ष पद नहीं होने से फर्क नहीं पड़ता है, नेताजी का फैसला पार्टी हित में होता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें