ये साल 2018 बॉलीवुड के लिए काफी दुःख से भरा रहा है। इस साल की शुरुआत से कई मशहूर फ़िल्मी हस्तियों के निधन की खबरें आ रही हैं। मनोरंजन की दुनिया ने कई बड़े और ख़ास लोगो को खो दिया है। आज भी लोग अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के सदमे से उबर नहीं पाए हैं। एक बार फिर से बॉलीवुड के बाद अब टीवी इंडस्ट्री पर दुःख के काले बादल छा गए हैं। एक टीवी अभिनेता के कम उम्र में अचानक निधन से पूरा टीवी जगत सदमे में डूबा हुआ हैं। ये खबर सुनकर यकीनन हर कोई हैरान और स्तब्ध रह जाएगा।

करण परांजपे का हुआ निधन :

टीवी की दुनिया के मशहूर अभिनेता करण परांजपे अपने ऑनस्क्रीन किरदार जिग्नेश उर्फ़ जग्गी के नाम से ज्यादा फेमस हैं।

karan paranjape

करण ने पॉपुलर शो ‘दिल मिल गए’ में जिग्नेश उर्फ़ जग्गी का रोल प्ले किया था।

karan paranjape

इसमें करण हॉस्पिटल में एक मेल नर्स का रोल अदा कर रहे थे। इस रोल को दर्शको ने काफी पसंद किया था और वो काफी लड़कियों के क्रश भी हुआ करते थे।

karan paranjape

करण अपनी माँ के साथ रहते थे। 25 मार्च को वो अपने कमरे में सोने गए मगर जब जब उनकी माँ करण को उठाने कमरे में गई तो वो उन्हें अचेत हालत में मिले।

 

karan paranjape

उनकी माँ काफी घबरा गयी और तुरंत एम्बुलेंस बुलवाई। मगर डॉक्टर ने वहां पर बताया कि करण को नींद में हार्ट अटैक आ गया।

माँ-बाप की इकलौती संतान थे करण :

टीवी अभिनेता करण अपने परिवार के एकलौते बेटे थे। उनका कोई भाई या बहन नहीं था।

karan paranjape

करण की मौत के बाद से उनका परिवार सदमे में डूबा हुआ है। करण की माँ के अनुसार, उनका बेटा बहुत अच्छे स्वाभाव का था।

karan paranjape

वो सबसे अच्छे से बात करता और अपने काम को लेकर काफी जुनूनी रहा करता था।

karan paranjape

करण परांजपे की मौत की खबर सबसे पहले साथी कलाकार करण वाही ने दी।

karan paranjape

उन्होंने इस खबर को शेयर करते हुए लिखा कि ‘प्रिय जिग्स तुम बहुत याद आओगे.’ उनके इस ट्वीट के बाद धीरे धीरे ये खबर आग की तरह फ़ैल गई।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें