उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी के सियासी संकट पर बहुत बड़ा राजनीतिक बयान दिया है।

शिवपाल सिंह यादव को बलि का बकरा बनाया गया है:

  • बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सपा के सियासी संकट पर काफी बड़ा राजनीतिक बयान दिया है।
  • बसपा सुप्रीमो ने सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के साथ सहानुभूति दिखाई है।
  • मायावती ने कहा है कि, “शिवपाल सिंह यादव को बलि का बकरा बनाया गया है”।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा प्रमुख ने बेटे की इमेज बचाने के लिए शिवपाल को बलि का बकरा बनाया है।

विभाग छीने जाने और वापस किये जाने पर भी दी प्रतिक्रिया:

  • बसपा सुप्रीमो ने अपनी राजनीतिक धुरी से हटकर नया राजनीतिक बयान दिया है।
  • जिसमें वो सपा नेता शिवपाल सिंह यादव से सहानुभूति दिखाते हुए नजर आई हैं।
  • उन्होंने सपा प्रमुख पर शिवपाल को बकरा बनाये जाने की बात कही।
  • साथ ही उन्होंने विभाग छीने और वापस किये जाने पर भी प्रतिक्रिया दी।
  • बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, पहले विभाग लिए फिर वापस किये, जरुर दाल में कुछ काला है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ये सारा ड्रामा सपा प्रमुख मुलायम का रचा हुआ है।
  • गौरतलब है कि, बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को पार्टी में ब्राह्मण समाज की बड़ी बैठक बुलाई है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें