पिछले 27 सालों से यूपी की सत्ता से दूर कांग्रेस इस बार चुनावों में अपने लिए बड़ी संभावना देख रही है। देवरिया से दिल्ली तक की किसान यात्रा पर निकलें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि यदि कांग्रेस को प्रदेश की कमान मिल जाती है तो अगले पांच सालों में काफी हद तक 27 साल की बदहाली को दूर किया जा सकता है।

  • कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश संभावनाओं का प्रदेश है।
  • उन्होंन  कहा कि पिछले 27 सालों में यहां जिसने भी सरकार बनाई है उसने सिर्फ लिया है, दिया कुछ नहीं।
  • राहुल ने कहा कि सत्ता पर काबिज होना हमाला लक्ष्य नहीं है, हम यहां की बदहाल तस्वीर बदलना चाहते हैं।
  • उन्होंने कहा कि किसानों का दर्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक नहीं पहुंच रहा।
  • मैं किसान और कमजोर वर्ग की बात उन तक पहुंचाने के लिए यह यात्र कर रहा हूं।
  • मेरा मानना है कि किसानों से उन्हीं के माहौल में बात की जाए। इसीलिए गांवों में जा रहा हूं।

कांग्रेस का ब्राह्मण कार्ड- यूपी में आकर “पंडित” बने ‘राहुल गांधी’!

मोदी को छोड़कर सभी से हैं अच्छे संबंधः

  • समाजवादी पार्टी में मचे घमासान पर राहुल ने कहा कि ये उनका अंदरूनी मामला है।
  • उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने जिन भ्रष्ट मंत्रियों को निकाला, उन्हें फिर से वापस ले लिया गया।
  • इससे साफ है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री की क्या हैसियत रह गई हैं।
  • अखिलेश को अच्छा लड़का बताने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी दलों के नेताओं से मेरे व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं।
  • लेकिन इसका ये मतलब नहीं हैं कि हम कोई गठबंधन करने जा रहें हैं।
  • राहुल ने कहा कि मैं मायावती का सम्मान करता हूं।
  • राहुल ने सभी दलों के नेताओं से अच्छे संबंध की बात कही, लेकिन मोदीजी से उनकी नहीं बनती।
  • उन्होंने ने कहा कि उनके और मेरे विजन में फर्क है। मोदीजी तो मुझसे बात ही नहीं करते।
  • राहुल ने कहा कि मै सपनों में नहीं बल्कि हकीकत में विश्वास रखता हूं।

जानिएः कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज क्या करने वाले हैं खास!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें