[nextpage title=”Azam” ]

उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार में शहरी विकास मंत्री और पार्टी के सबसे विवादित नेता आजम खान हमेशा ही किसी न किसी प्रकार का विवादित बयान देते रहते हैं। जिससे आजम खान ही नहीं पार्टी को भी शर्मसार होना पड़ता है। आजम खान ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है, जो सूबे की राजनीति में गर्माहट ला सकता है।

अगले पेज पर पढ़ें इस बार क्या बोले आजम खान:

[/nextpage]

[nextpage title=”Azam2″ ]

विरोधियों को बोला ‘कुत्ता’:

  • आजम खान मौजूदा समय में सपा के सबसे विवादित नेताओं में से एक हैं।
  • उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के दरियाबाद में एक जनसभा के संबोधन के दौरान उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान दिया है।
  • जिसमें उन्होंने अपने सभी विरोधियों को ‘कुत्तों’ की संज्ञा दी है।
  • अपने विरोधियों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, उनके पीछे कुत्ते लगे हैं।
  • इसके साथ ही उन्होंने अपने पीएम बनने और मुसलमान होने को लेकर भी कई बातें कहीं।
  • अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए आजम खान ने कहा कि, उनके पीछे इतने कुत्ते लगे हैं कि, वो अगर उन्हें भगाए तो उनकी उम्र गुजर जाएगी।

बाहरी व्यक्ति के सवाल पर टालमटोल:

  • सपा नेता आजम खान ने पार्टी में बाहरी व्यक्ति के सवाल पर टालमटोल करते नजर आये।
  • सवाल पर पल्ला झाड़ते हुए आजम सीएम अखिलेश का सन्देश सुनाने लगे।
  • उन्होंने कहा कि, समाजवादी परिवार जैसा कल था, वैसा ही आज है।
  • आजम ने ये भी कहा कि, जब घर मजबूत होगा तो बाहरी ताकत काम नहीं करेगी।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें