उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने राजधानी लखनऊ में पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

ghulam nabi press conference

कांग्रेस की तीनों यात्रायें सफल:

  • उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, प्रदेश के अन्दर कांग्रेस की तीनों यात्राएँ सफल रही हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, राहुल गाँधी की किसान यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है।
  • गौरतलब है कि, राहुल गाँधी शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में रोड शो करेंगे।
  • यूपी प्रभारी ने आगे कहा कि, यूपी की जनता कांग्रेस की यात्राओं को सराह रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, शहरवालों को बताना है कि, किसानों की समस्याएं क्या हैं?
  • गुलाम नबी आजाद ने कहा कि, गांव में अनाज नहीं तो शहर वाले क्या खायेंगे?

ghulam nabi press conference

किसानों पर केन्द्रित है राहुल की यात्रा:

  • राहुल गाँधी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत किसान यात्रा निकाल रहे हैं।
  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यात्रा के दौरान किसानों और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं।
  • राहुल गाँधी की यह यात्रा देवरिया से दिल्ली तक होगी।
  • इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करीब 2500 किमी की दूरी तय करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें