साउथ दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने बीते गुरुवार को एक मार्च निकाला था। जिस दौरान भाजपा सांसद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ अपशब्द कहे और उन्हें गालियाँ भी दीं।

अपशब्दों के मामले में निकले बहुत आगे:

  • भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी ने गुरुवार को एक मार्च के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री पर अपनी भड़ास निकाली।
  • इस दौरान भाजपा सांसद ने अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ अपशब्द कहे।
  • भाजपा सांसद अपशब्दों के मामले में इतना आगे निकल गए कि, कई समाचार चैनल उनके संबोधन को पूरा नहीं दिखा पाए।
  • मार्च में सांसद ने आप के विधायक सही राम पहलवान का पुतला भी फुंकवाया।
  • पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद भावनाओं में बह गए।
  • जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री को गाली देने लगे।
  • अरविन्द केजरीवाल के लिए कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया, इस पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता है।

आप विधायक के खिलाफ दर्ज करायी थी एफआईआर:

  • भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने आप विधायक पर एक योगेश बिधूड़ी नाम के युवक की जमकर पिटाई का आरोप लगाया था।
  • जिसके बाद पुलिस ने आप विधायक पर मामला दर्ज कर लिया था।
  • आप विधायक को थाने से जमानत मिलने के बाद भाजपा सांसद ने विरोध प्रदर्शन किया।
  • अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान सांसद अपना आपा खो बैठे।

वीडियो:

https://www.youtube.com/watch?v=9jB_O4-Da10

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें