उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक शनिवार को मथुरा पहुंचे, जहाँ उन्होंने एक कार्यक्रम में शिरकत की।

कैराना मुद्दे पर बोले राज्यपाल:

  • उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक शनिवार को मथुरा के दौरे पर पहुंचे।
  • वो यहाँ एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।
  • कार्यक्रम में राज्यपाल ने संबोधन भी किया।
  • अपने संबोधन में राज्यपाल ने कैराना में पलायन, आगामी चुनाव समेत कई मुद्दों पर अपने विचार रखे।

कैराना रिपोर्ट पर सरकार करेगी कार्रवाई:

  • राज्यपाल राम नाईक शनिवार को सूबे के मथुरा जिले पहुंचे।
  • जहाँ वो मीडिया से मुखातिब हुए।
  • इस दौरान उन्होंने कैराना मुद्दे पर अपने विचार रखे।
  • उन्होंने कहा कि, कैराना रिपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार कार्रवाई करेगी।
  • गौरतलब है कि, सपा के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव पहले ही कैराना मुद्दे में पुलिस को दोषी ठहरा चुके हैं।
  • राज्यपाल राम नाईक ने आगामी चुनाव पर भी अपने विचार रखे।
  • उन्होंने इस दौरान कहा कि, प्रदेश सरकार के कार्यों का आंकलन जनता करेगी।

आतंकवादी हमले पर की टिप्पणी:

  • यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने उरी में हुए आतंकवादी हमले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
  • उन्होंने कहा कि, उरी में हुए आतंकी हमले की पूरा देश निंदा कर रहा है।
  • मामले में केंद्र सरकार द्वारा उठाये गए क़दमों का आंकलन करते हुए उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार ने आतंकी हमले का संज्ञान लिया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें