उत्तर प्रदेश में डेंगू का कहर अपने चरम पर है, जिसमें सीधे-सीधे स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम पर उंगलियाँ उठ रही हैं। राजधानी लखनऊ और उसके आस-पास के इलाकों में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। कोई न कोई हर रोज़ इसकी चपेट में आकर अपनी जान गवां रहा है।

  • शनिवार को डेंगू ने राजधानी में 5 और जानें ले लीं।
  • अब तक राजधानी में डेंगू से 127 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • वहीं नए मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।
  • लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके में स्थितियां बेहद खराब हैं।
  • यहां 200 से भी ज्यादा लोग डेंगू की चपेट में हैं।
  • शनिवार को फजुल्लागंज में रहने वाले 3 लोगों की डेंगू से मौत हो गई।
  • इलाके में जलभराव एक बड़ी समस्या है, और गंदगी का ढेर लगा रहता है।
  • इस गंदगी के कारण यहां पर मच्छर जनित रोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।

बाराबंकी में डेंगू का खौफ, एक ही गांव के 12 लोगों की मौत!

सैकड़ों मौत के बाद भी नहीं चेता प्रशासनः

  • प्रदेश में डेंगू से प्रभावित 3 हजार से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं।
  • अब तक पूरे प्रदेश में डेंगू से सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है
  • अगर जल्द से जल्द कोई कदम नहीं उठाया गये तो आने वाले समय में हालात और बिगड़ सकते हैं।
  • प्रमुख सचिव स्वास्थ अरूण सिन्हा सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दे चुकें हैं।
  • अधिकारियों से कहा गया है कि वे स्थानीय निकायों से समन्वय स्थापित कर कीटनाशक दवाओं के छिड़काव पर जोर दें।
  • लेकिन मौजूदा स्थितियों को देखते हुए ऐसा लगता नहीं है कि प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग इस मामले में थोड़ा भी गंभीर है।

स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही से डेंगू का कहर बना ‘महामारी’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें