समाजवादी पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी में चल रहे विवाद के चलते 6 अक्टूबर को आजमगढ़ में होने वाली सपा मुखिया मुलायम सिंह की रैली स्थगित हो गई है। रैली की अगली तिथी की घोषणा बाद में की जाएगी। मुलायम सिंह यादव ने चुनावी माहौल बनाने के लिए प्रदेश में 18 रैलियां करने की घोषणा की थी।

  • मुलायम ने सपा के चुनाव अभियान का आगाज अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ से करने का विचार बनाया था।
  • 6 अक्तूबर को होने वाली उनकी इस रैली की जोरदार तैयारियां चल रही थीं।
  • सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ने लखनऊ में रैली को सफल बनाने के लिए बैठक भी की थी।

Samajwadi Party letter

`मुलायम सन्देश यात्रा` निकालकर मुलायम सिंह करेंगे चुनावी शंखनाद!

  • आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी कई खेमो में बंट गई है, जिला इकाई में पार्टी के भीतर कलह मची है।
  • पार्टी को डर है कि कही इस बगावत का असर चुनाव की इस शंखनाद रैली पर ही न दिखाई दे।
  • इससे पहले मायावती ने आजमगढ़ में बड़ी रैली करके अपनीं ताकत का एहसास कराया था।
  • ऐसे में अगर मुलायम की रैली फ्लॉप होती तो पार्टी के मनोबल पर असर पड़ता।
  • इसी को भांपते हुए समाजवादी पार्टी ने ये रैली फिलहाल टालने का फैसला कर लिया है।

जोरों से चल रही थी तैयारियांः

  • गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव अपनी चुनावी जनसभा का आगाज आईटीआई मैदान से छह अक्टूबर को करने वाले थे।
  • जिसके लिए मैदान में तैयारियों के साथ ही प्रचार वाहन, वाल राइटिंग, होडिर्ंग इत्यादि की तैयारियां तेजी के साथ चल रही थीं।

सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव मुझसे डर रहें हैं -ओवैसी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें