लखीमपुर खीरी जनपद में हर्ष फायरिंग के चलते दूल्हे की ही मौत हो गई। चंद पल में खुशियां मातम में बदल गई। गोली चलाने वाले रिश्तेदार मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच का मामले की छानबीन कर रही है। वहीं चल रहे इस विवाह समारोह का वीडियो बनाते वक्त सारी घटना रिकार्ड हो गई हैै। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चल रहा था द्वाराचार का कार्यक्रम

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=gXbYKn8SuFc&feature=youtu.be” poster=”https://www.uttarpradesh.org/wp-content/uploads/2018/04/6-12.jpg” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

जानकारी के मुताबिक सीतापुर जनपद के हाजीपुर से सुनिल वर्मा पुत्र श्यामलाल का विवाह लखीमपुर खीरी के नीमगांव क्षेत्र के रविन्द्र वर्मा के घर बारात आई हुई थी। सभी लोग धूमधाम से शादी में शरीक हो रहे थे। इसी समय द्वाराचार का कार्यक्रम चल रहा था। घर की महिलाएं खुशी-खुशी गीत गा रही थी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये खुशी बस चंद पल की ही मेहमान है। बारात में हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी बीच अचानक एक गोली सीधा दूल्हे को जा लगी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पल भर में खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गई।

घटना के बाद फरार हुआ आरोपी

groom dead due to Harsh Firing in lakhimpur kheri

दूल्हे को जैसे ही गोली लगी शादी समारोह में हड़कंप मच गया। वहीं घटना के बाद रिश्तेदार फरार हो गया। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन फिर भी शादियों में हर्ष फायरिंग नहीं रूक रही है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।

घटना का सामने आया वीडियो

जानकारी के अनुसार द्वाराचार के दौरान लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इस बीच सभी लोग अपने मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान गोली चलाई जा रही थी। इसी बीच एक गोली दूल्हे के सीने में जा लगी। गोली लगते ही दूल्हा छाती पकड़ लेता है और दर्द महसूस करने लगा। देखते ही देखते वह जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ेंः 

पूर्व विधायक के निधन पर रामगोविंद चौधरी ने प्रकट की शोक संवेदना

भारत में हुई वायु दुर्घटनाओं में 6 साल में हो गई 41 मौतें: RTI में हुआ खुलासा

गौतम बुद्ध के नाम पर बसपा सरकार ने किये कई ऐतिहासिक काम: मायावती

जया बच्चन का खुलासा, किन कारणों से अमिताभ ने छोड़ी थी राजनीति

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें