शादी बारातों में हर्ष फायरिंग में गोली लगने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला यूपी के कन्नौज जिले में देखने को मिला जहां शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दुल्हन के पिता को गोली लग गयी। जिससे दुल्हन का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर घायल श्यामसुंदर गुप्ता को कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर घटना की छानबीन में जुट गई है।

खाने पीने के कार्यक्रम के दौरान हो रही थी फायरिंग

बताया जा रहा कि बारात पीलीभीत जिले से आयी थी। देर रात बारात शादी स्थल के अंदर खाना पीना का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान हर्ष फायरिंग चल रही थी। बताया जा रहा है कि श्याम कुमार ने रिवाल्वर से फायर करने की कोशिश की। फायर के दौरान गोली सामने खड़े दुल्हन के पिता श्यामसुंदर गुप्ता को लग रही। गोली लगते ही दुल्हन का पिता जमीन पर जा गिरा। गोली मारने वाला श्याम कुमार लड़की पक्ष का बताया जा रहा है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

वहीं हादसे का घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ साफ दिख रहा रहा कि जिस समय गोली चली उसके आस पास भी कई और लोग हथियार लिए खड़े थे। घटना के बाद से पुलिस पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। इतनी शक्ति के बाद ही ऐसी घटनाएं क्यों हो रही है।

 हर्ष फायरिंग के चलते दूल्हे की हो गई थी मौत

सीतापुर जनपद के हाजीपुर से सुनिल वर्मा पुत्र श्यामलाल का विवाह लखीमपुर खीरी के नीमगांव क्षेत्र के रविन्द्र वर्मा के घर बारात आई हुई थी। बारात में हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी बीच अचानक एक गोली सीधा दूल्हे को जा लगी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पल भर में खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गई। गोली चलाने वाले रिश्तेदार मौके से फरार हो गया। वहीं चल रहे इस विवाह समारोह का वीडियो बनाते वक्त सारी घटना रिकार्ड हो गई हैै। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ेंः

लखनऊ: ट्रेन के टॉयलेट में रखी केतली से वेंडर यात्रियों को पिला रहा था चाय

हरदोई: किशोरी ने लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पढ़ें क्या है सच्चाई

मेरठ: शराबी पति ने पत्नी, सास और बेटी पर तेजाब उड़ेल कर खुद को लगा ली आग

बीकेटी में ट्रक चालक की हत्या कर बदमाशों ने 75 हजार रुपये लूटे

पुलिस ने पैर में कपड़ा बांध घुटने में मारी गोली, मुठभेड़ में किया गिरफ्तारी का दावा

युवक की मौत पर बवाल, आशियाना पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें