झारखंड की सरकार ने धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘एम एस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी’ को टैक्स फ्री कर दिया है। जिससे झारखंड के युवाओं को बहुत ख़ुशी मिली है।

झारखंड में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का उद्देश्य :

  • भारतीय क्रिकेट टीम के सुप्रसिद्ध खिलाड़ी धोनी के जीवन को इस फिल्म में दर्शाया गया है।
  • धोनी का नाम पूरे विश्व में विख्यात है।
  • महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में उनकी पूरी ज़िन्दगी की कहानी दिखाई जाएगी।
  • जिसका हमारे देश के युवाओं पर भी असर पड़ेगा।
  • वे भी खेलों में भाग लेंगे।
  • और साथ ही खेलों को बढ़ावा भी देंगे।
  • भारत का नाम रोशन करेंगे।
  • टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का  नाम सभी युवाओं में प्रचलित हैं।
  • सभी धोनी की तरह ही अपने देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।
  • इसीलिए झारखंड सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है।
  • जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देख सकें।
  • इस फिल्म से सभी युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
  • साथ ही कुछ नया सीखने को भी मिलेगा।
  • वाणिज्य कर विभाग के प्रधान सचिव केके खंडेलवाल ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है।
  • केके खंडेलवाल ने सरकारी अधिसूचना में इस बात की घोषणा की है।
  • खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही इसे टैक्स मुक्त किया गया है।
  • राज्य के मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हालों में महेन्द्र सिंह धोनी  की बायोपिक पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ रिलीज़ होगी 60 देशो में !

  फिल्म प्रमोशन के लिए रांची गये सुशांत :

  • अपनी फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत रांची गये थे।
  • फिल्म में सुशांत महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभा रहे हैं।
  • रांची में सुशांत ने अपनी फिल्म के बारे में भी लोगों से बात की।
  • और लोगों को फिल्म देखने जाने को भी कहा।
  • साथ ही अपने कुछ खास लम्हों को भी शेयर किया।
  • अपनी फिल्म के लिए सुशांत और भी कई शहरों में जायेंगे।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें