देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोमवार को संयुक्त राष्ट्र संघ में अपना संबोधन करेंगी, जिसमें वो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाषण का मुंहतोड़ जवाब देंगी।

भारतीय समयानुसार शाम 7.00 बजे से होगा सम्बोधन:

  • भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में अपना संबोधन करेंगी।
  • इस दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तीसरे नंबर पर अपना संबोधन करने आएँगी।
  • विदेश मंत्री का संबोधन भारतीय समयानुसार शाम 7.00 बजे से होगा।
  • सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्री पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के यूएन में दिए गए संबोधन का मुंहतोड़ जवाब देंगी।

क्या बोले थे, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री:

  • विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सभा में अपना संबोधन करेंगी।
  • जिसमें माना जा रहा है कि, वो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के भाषण का मुंहतोड़ जवाब देंगी।
  • नवाज शरीफ ने अपने यूएन के संबोधन में कश्मीर के मुद्दे पर ही पूरा फोकस रखा था।
  • साथ ही उन्होंने घाटी में बुरहान वानी की मौत का भी जिक्र किया था।
  • नवाज शरीफ ने बुरहान को जनता का हीरो बताया था।
  • उरी हमले पर भी पाकिस्तान ने भारत को ही जिम्मेदार बताया था।
  • नवाज शरीफ ने कहा था कि, उरी में आतकंवादी हमला बुरहान की मौत के परिणामस्वरूप भी हो सकता है।
  • गौरतलब है कि, पाकिस्तानी पीएम के संबोधन की पूरे विश्व में फजीहत हुई थी।
  • साथ ही यूएन में भी उन्हें किसी देश का समर्थन नहीं प्राप्त हुआ था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें