समाजवादी पार्टी में फूलपुर और गोरखपुर उपचुनावों में मिली जीत के बाद सुलह की ख़बरें आनी शुरू हो गयी हैं। मुलायम की रुख भी अखिलेश के लिए काफी नर्म दिखाई दे रहा है। इसके बाद से शिवपाल यादव की सपा में वापसी की खबरें आनी शुरू हो गई हैं। सपा नेता शिवपाल यादव भी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए काफी नर्म दिख रहे हैं। इसके अलावा शिवपाल यादव ने सपा और बसपा के गठबंधन को भी अपना समर्थन दे दिया है। शिवपाल की जमीनी पकड़ को समझते हुए अखिलेश यादव भी उन्हें सपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर विचार कर रहे हैं। इस मुद्दे पर शिवपाल यादव से सवाल किया गया तो हैरान कर देने वाला जवाब मिला।

राष्ट्रीय महासचिव बनेंगे शिवपाल यादव :

सपा परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक़, सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाने की तैयारी चल रही है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि परिवार के विवाद को खत्म करने के लिए अखिलेश अपने चाचा शिवपाल को ये जिम्मेदारी देने का पूरा मन बना चुके हैं। इन दिनों शिवपाल यादव के तेवर भी हमेशा के मुकाबले काफी नर्म है। ऐसे में 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले यादव परिवार का एकजुट होना बीजेपी के लिए खतरा हो सकता है। बहुत जल्द इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए घोषणा की जायेगी। शिवपाल यादव ने भी उनके पार्टी का महासचिव बनाये जाने की ख़बरों पर अपनी टिप्पणी की है।

सोशल मीडिया से मिली जानकारी :

सपा के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि उन्हें अभी तक किसी प्रकार की कोई महासचिव बनाये जाने की आधिकारिक चिट्ठी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मुझे तो अखबारों और सोशल मीडिया के जरिये इस बात का पता चला है। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव रहा हूँ और यदि फिर से इस जिम्मेदारी को दिया जाता है तो पूरी शिद्दत और इमानदारी से इस निभाया जाएगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल के रिश्ते इन दिनों काफी मधुर लग रहे हैं और दोनों एक-दूसरे पर कोई निगेटिव बयान नहीं दे रहे हैं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें