2019 के लोकसभा चुनावों के पहले सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके साथ ही लोकसभा चुनावों के पहले पार्टियों के नेताओं का दल बदलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। कोई ऐसा दल नहीं होगा जिसके नेता इन दिनों पार्टी न बदल रहे हों। सपा-बसपा और कांग्रेस-भाजपा सहित सभी पार्टियों में नेताओं और कार्यकर्ताओं के दल बदलने का सिलसिला चालू है। इस बीच यूपी के सबसे बड़े दिग्गज नेता ने समर्थकों के साथ कांग्रेस ज्वाइन कर ली है जिससे नए समीकरण बनते दिख रहे हैं।

कांग्रेस के आ रहे अच्छे दिन :

उत्तर प्रदेश में देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है। कर्णाटक में बीजेपी को रोकने के साथ ही देश में कांग्रेस ने सन्देश दिया है कि वह अब भी जनता के लिए एक विकल्प बन सकती है। कर्नाटक में लंबे सियासी घटनाक्रम के बाद कांग्रेस ने जेडीएस के साथ गठबंधन करते हुए भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी राज्य की सत्ता पर काबिज होने के पहले रोक दिया। इसके अलावा अब उत्तर प्रदेश से भी कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आ रही है।

 

ये भी पढ़ें: भीम आर्मी प्रमुख ने दिया सपा-रालोद प्रत्याशी को समर्थन

 

पूर्व बसपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस :

लोकसभा चुनावों के पहले राजनैतिक दलों से नेताओं के एक के बाद एक इस्तीफ़ा देने का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और अभिनेता राज बब्बर फैजाबाद पहुंचे हुए थे। यहाँ पर बसपा से इस्तीफा दे चुके जयकरन वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ राज बब्बर की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान राज बब्बर ने उनका स्वागत माला पहनाकर किया। उन्हने कहा कि इनके आने से कांग्रेस पार्टी को नयी मजबूती मिलेगी।

 

ये भी पढ़ें: भाभी को जिताने के लिए कंवर हसन ने ज्वाइन की रालोद

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें