मेरठ राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण योजना का शिलान्यान करने आज केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बुलंदशहर पहुँचे। नितिन गडकरी ने इलैक्ट्रोनिक बटन दबाकर योजना का शिलान्यास किया । केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने सड़को निर्माण की स्पीड कांग्रेस राज के 2 किलोमीटर प्रति दिन से 22 किलोमीटर प्रतिदिन कर दी है। दिल्ली का नया रिंगरोड कई राज्यो को सीधे जोड़ेगा जिससे दिल्ली में प्रदूषण और जाम की समस्या खत्म हो जायेगी। उन्होने कहा कि अगले 300 दिनो में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का संकल्प लिया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्गो के लिए ली जाने वाली जमीन के बदले अब किसानो को दोगुना मुआवजा

  • नितिन गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गो के लिए ली जाने वाली जमीन के बदले
  • अब किसानो को दोगुना मुआवजा दिया जायेगा।
  • केन्द्र सरकार अब सड़को में वेस्ट मेटेरियल का उपयोग कर रही है।
  • गाजीपुर में कचरे की टेकरी का कचरा देश की सड़को में लगने वाले वेस्ट मेटेरियल की शक्ल में किया जायेगा।
  • गडकरी ने कहा कि राज्य सरकारो की मदद से देश में फाईव स्टार बसपोर्ट बनाने की भी योजना है।
  • इसके अलावा सरकार जलपोर्ट भी बनायेगी।
  • देश में एक्सीटेंडल स्पाट खत्म करने के लिए केन्द्र सरकार 11 हजार करो़ड़ रूपये के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है।

बुलंदशहर को दो सौ करोड़ का रिंग रोड, 4 नये नेशनल हाइवे

  • बुलंदशहर से जुड़े 4 राज्यमार्गो को नेशनल हाइवे बनाने का ऐलान कर दिया।
  • नितिन गडकरी ने बुलंदशहर के चारो ओर दो सौ करोड़ की लागत से बाईपास दिये जाने की भी घोषणा की।
  • जिसका काम तत्काल शुरू करने के आदेश दिये है।
  • जिन 4 राज्यमार्गो को नेशनल हाइवे में बदलने की घोषणा की गयी है
  • उनमें बुलंदशहर-डिबाई स्टेट हाइवे,  मथुरा से बरेली बाया हाथरस स्टेट हाइवे, बुलंदशहर-जेवर स्टेट हाइवे और
  • बुलंदशहर से स्याना स्टेट हाइवे अब नेशनल हाइवे के तौर पर जाने जायेगे
  • इनके चौड़ीकरण का काम भी जल्द शुरू होगा।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केन्द्र की सरकार के 5 साल पूरे होने तक उत्तर-प्रदेश में 2 लाख करोड़ से सड़के और पुल बनाने के काम पूरे होगे…ये केन्द्र सरकार का लक्ष्य है।

 [ultimate_gallery id=”21055″]

अन्य ख़बरों में

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें