उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार में हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद से नए मंत्रियों को विभाग आवंटन के लिए अभी तक इन्तजार कराया जा रहा है।

अभी और करना होगा इंतजार:

  • यूपी सरकार ने अभी तक अपने नए मंत्रियों को विभाग आवंटित नहीं किये हैं।
  • वहीँ सरकार ने गुरुवार तक फाइल ही राजभवन नहीं पहुंचाई थी।
  • जिसका सीधा मतलब यह है कि, नव-नियुक्त मंत्रीगण अभी और इन्तजार करेंगे।
  • सूत्रों के मुताबिक, विभाग के बंटवारे को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में खींचतान जारी है।

यह भी पढ़ें: समाजवादी सरकार की कैबिनेट बैठक समाप्त, जानें किन प्रस्तावों पर लगी मुहर!

विभागों के आवंटन में देरी क्यों?:

  • 26 सितम्बर को हुए कैबिनेट विस्तार के बाद से मंत्रियों को उनके विभाग नहीं सौंपे गए हैं।
  • जिसका मुख्य कारण सूत्रों के मुताबिक, मंत्रियों को उनके मन-माफिक विभाग की खींचतान के चलते देरी हो रही है।
  • वहीँ शिवपाल सिंह यादव और सीएम अखिलेश के बीच मीटिंग न हो पाना भी एक देरी का कारण है।
  • गौरतलब है कि, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच बातचीत का दौर हो चुका है।
  • अब इसके बाद सीएम अखिलेश के साथ मीटिंग होने के बाद अंतिम मुहर लगनी बाकी है।

8वें कैबिनेट विस्तार में 10 नए मंत्रियों को किया गया शामिल:

  • उत्तर प्रदेश की सपा सरकार ने 26 सितम्बर को कैबिनेट का 8वां विस्तार किया था।
  • जिसमें कुल 10 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी गयी थी।
  • इन मत्रियों में 4 नए और 6 मंत्री प्रमोशन पाने वाले हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें