पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा चलाये गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश के सभी राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जहां एक ओर पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है, वहीं आतंकी हमले की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में किसी आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारत-नेपाल सीमा पर दोनों ही देशों की तरफ से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सीएम अखिलेश यादव ने एक उच्च स्तरीय बैठक की।

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक की।
  • अखिलेश यादव ने सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
  • इसके साथ ही सीएम ने प्रदेश के लोगों को महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई भी दी।

जब अखिलेश यादव ने छिपाई थी अपनी असली पहचान

सीएम ने दिये निर्देशः

  • अखिलेश यादव ने त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के सतर्क रहने के निर्देश दियें हैं।
  • भीड़भाड़ वाले इलाकों और मेलों इत्यादि पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा गया है।
  • सीएम ने किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मोहर्रम तक सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अवकाश निरस्त कर दिया है।
  • अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा कि किसी भी अप्रिय घटना के होने पर संबंधित अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा।

कॉल सेंटर के माध्यम से जनता से सीधे जुड़ेंगे- सीएम अखिलेश यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें