उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव गुरुवार को सैफई के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने पीजीआई का औचक निरीक्षण किया।

सीएमओ और सीएमएस को दिए निर्देश:

  • कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव गुरुवार को सैफई पहुंचे।
  • जहाँ उन्होंने पीजीआई का औचक निरीक्षण किया।
  • इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी और मुख्य चिकित्साधीक्षक को निर्देश जारी किये।
  • शिवपाल सिंह यादव ने अस्पताल की सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।
  • इसके बाद शिवपाल सिंह ने मरीजों की निःशुल्क दवा की उपलबध्ता की जानकारी ली।
  • कुछ मरीजों से बातचीत में पता चला कि, डॉक्टर कुछ दवाएं बाहर से लाने को कहते हैं।
  • जिस पर कैबिनेट मंत्री ने डॉक्टरों को अस्पताल में ही उपलब्ध दवाएं लिखने की बात कही।
  • साथ ही चेतावनी देते हुए दोबारा शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की भी बात कही।

यह भी पढ़ें: ‘उत्तर प्रदेश जैसी सिंचाई व्यवस्था पूरे देश में नहीं है’- शिवपाल सिंह यादव

लगातार 8वीं बार निर्विरोध बैंक समिति के सभापति बने शिवपाल सिंह यादव:

  • शिवपाल सिंह को इटावा सहकारी बैंक लिमिटेड बैंक समिति का सभापति नियुक्त किया गया है।
  • गौरतलब है कि, शिवपाल सिंह यादव निर्विरोध इस पद के लिए चुने गए हैं।
  • इसके साथ ही विश्वनाथ सेंगर को उपसभापति बनाया गया है।
  • समिति के लिए कुल 13 सदस्यों को चुना गया।
  • सभी प्रत्याशियों का चुनाव निर्विरोध रूप से हुआ है।
  • चुनाव सहकारी बैंक सभागार में सिटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में हुआ।
  • शिवपाल सिंह यादव के साथ ही उनके बेटे को भी सहकारी समिति का सदस्य चुना गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें