बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना हाई कोर्ट द्वारा शराबबंदी के फैसले को हटाये जाने पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने शराबबंदी के नए और प्रभावी कानून को लागू कर राज्य में शराबबंदी जारी रहने की बात की।

जारी रहेगी बिहार में शराबबंदी:

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दे दी है।
  • जिसके तहत नीतीश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
  • नीतीश कुमार ने ये घोषणा की है कि, बिहार सरकार द्वारा शराब पर लगायी गयी पाबन्दी जारी रहेगी।
  • वहीँ गाँधी जयंती के मौके पर नीतीश कुमार ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ शराबबंदी पर संकल्प लिया।
  • प्रेस वार्ता में नीतीश ने कहा कि, बिहार सरकार अपने फैसले पर अडिग है।

पटना हाई कोर्ट ने हटाई थी रोक:

  • बिहार सरकार ने जो शराबबंदी की थी।
  • उस पर पटना स्थित हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस शराबबंदी को गैरजरूरी बताया था।
  • प्रेस वार्ता में नीतीश कुमार ने कहा कि, राज्य में शराबबंदी का नया कानून लाया गया है।
  • वहीँ कोर्ट ने यह फैसला राजस्व को पहुँच रहे भारी नुकसान को देखते हुए दिया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें