2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर चुनावी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा गुटबाजी और अनुशासनहीनता से पार पाने के लिए सपा की तरफ से उसके बागी नेताओं पर कार्यवाई की जा रही है। कई बड़े सपा नेता अभी तक पार्टी से निकाले जा चुके हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी ने अपने एक और बड़े नेता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है जिसके बाद नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

सपा ने की बड़ी कार्यवाई :

एटा में समाजवादी पार्टी ने अपने जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा को पार्टी से बाहर कर दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने नीरज मिश्रा को पार्टी से बाहर करने का आदेश जारी किया है। नीरज मिश्रा मायावती की बहुजन समाज पार्टी से एटा के पटियाली से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हार के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। नीरज मिश्रा की पत्नी शशि मिश्रा पटियाली जनपद कासगंज की वर्तमान चेयरवूमेन हैं। शशि मिश्रा के पति नीरज मिश्रा को समाजवादी पार्टी से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण निष्कासित किया है। नीरज मिश्र के खिलाफ कासगंज के पटियाली थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज है।

सपा नेता पर लगा दुष्कर्म का आरोप :

कासगंज निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने पति संग विधान सभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था। पीड़ित महिला का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में उसने 2015 में कासगंज के पटियाली थाना में एक FIR भी दर्ज कराई थी। इसके बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत महिला पति संग आत्मदाह करने पहुंची थी। हजरतगंज पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें