उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका है। सभी राजनैतिक दल अपनी पूरी ताक़त झोंककर उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाने की जुगत में लगे हुए है। इसी के चलते कांग्रेस युवराज राहुल गाँधी बीते दिन सीएम अखिलेश के गढ़ मैनपुरी में रोड शो कर रहे थे।

सपा पर बोलने से बचे राहुल :

  • उत्तर प्रदेश में चुनावों को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा निकाल रहे है।
  • इस यात्रा में उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित संग कई अन्य नेता है।
  • बीते 2 दिनों से वे सपा के गढ़ में अपनी किसान यात्रा निकल रहे है।
  • मैनपुरी में रोड शो के दौरान राहुल के तेवर हमेशा से बदले दिखे।
  • आम तौर पर राहुल अखिलेश की साइकिल को पंचर बताते है मगर कल सिर्फ मोदी सरकार पर ही उन्होंने हमला किया।
  • वे जनता से 15 लाख अकाउंट में आने की बात हो पर सिर्फ पीम मोदी पर ही निशाना साधते रहे।
  • बीते दिन मैनपुरी में राहुल  ने कहा कि हमने  किसान का कर्च माफ किया और मनरेगा की योजना लाए।
  • मगर नरेन्द्र मोदी सरकार ने 1 लाख 10 हजार करोड़ का बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया।

यह भी पढ़े : सरेआम युवक की होती पिटाई रोकने की बजाय खुद भी पीटने लगी पुलिस !

जनता की मांग पर बोलना पर अखिलेश के बारे में :

  • इस दौरान जनता से आवाज़ आई कि समाजवादी पार्टी के बारे में तो कुछ बोलिए।
  • इस बात पर भी राहुल ने बसपा और मायावती पर निशाना साधना शुरू कर दिया।
  • मगर आखिर में उन्होंने अखिलेश यादव पर भी चुटकी ली।
  • उन्होंने कहा कि जब 2012 में यूपी में युवा सीएम आये तो अच्छा लगा मगर उन्होंने अपना पूरा कार्यकाल साईकिल बढ़ाने में लगा दिया।
  • राहुल के इस रवैये से मुमकिन है कि भविष्य की सियासत को देखते हुए अखिलेश से रिश्ते ठीक रखे जाने पर वे ध्यान दे रहे है।
  • साथ ही राहुल की कोशिश अभी पहले तो भारतीय जनता पार्टी को रोकने की है।

यह भी पढ़े : सीएम अखिलेश के ‘लोक भवन’ का उद्घाटन आज, कुल लागत 601 करोड़ रुपये!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें