बीता दिनों भारत द्वारा की गयी सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब पकिस्तान किसी बड़े हमले को अंजाम देना चाहता है जिसके चलते आज कराची पोर्ट द्वारा दो संदिग्ध नावे भारत की ओर रवाना की गयी हैं।

26/11 जैसे हमले की आशंका :

  • आपको बता दें कि भारत द्वारा की गयी कार्यवाही के बाद पकिस्तान बौखलाया हुआ है।
  • वह भरसक प्रयास कर रहा है कि किसी तरह भारत का नुकसान किया जा सके।
  • जिसके चलते वह बार-बार सीमा उल्लंघन कर हमला कर रहा है।
  • गौरतलब है कि कराची पोर्ट से दो संदिग्ध नावें भारत की तरफ रवाना हुई हैं।
  • ये नावें गुजरात या महाराष्ट्र की ओर बढ़ रही हैं जिसके बाद सेना को 26/11 जैसे हमले की आशंका है।
  • आपको बता दें कि सेना द्वारा पड़ोसी देश की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
  • जिसके चलते आज मल्टी एजेंसी सेंटर (एमएसी) द्वारा यह अलर्ट जारी किया है।
  • यही नहीं इंटेलिजेंस ने इन नावों की लंबाई व चौड़ाई तक की जानकारी दे दी है।
  • सूचना के मुताबिक इनमें से एक बोट तकनीकी खराबी की वजह से फिलहाल पाकिस्तानी सीमा में ही है।
  • बता दें कि बीते दिनों गुजरात में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय जलसीमा के पास भी एक संदिग्ध नाव को हिरासत में लिया था।
  • बोट भारतीय जल सीमा में पाई गई थी और इसमें 9 लोग सवार थे जिन्हें हिरासत में लिया गया है।
  • पकड़े गए सभी लोग खुद को मछुआरा बता रहे थे लेकिन भारतीय कोस्टगार्ड किसी तरह का जोखिम मोल नहीं लेना चाहते थे।
  • इस घटना के बाद एक बार फिर नावों का मिलना सेना में संदेह जगा रहा है।
  • यही नही खुफिया एजेंसियों ने मुंबई में हुए 26/11 हमले की तर्ज पर दूसरे आतंकी हमले की आशंका भी जताई है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें