2019 के लोकसभा चुनावों की सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही दावेदार भी सामने आने लगे हैं। इसके अलावा अपने को या समर्थित नेता को टिकट मिलता न देखकर बगावती सुर भी पार्टियों में उठने लगे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियो के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन में कई बड़े फेरबदल किये हैं। इस बीच सपा के कई बड़े नेताओं के एक साथ इस्तीफा देने से पार्टी में कोहराम मच गया है।

एक साथ कई नेताओं ने दिया इस्तीफ़ा :

आगरा जिले में समाजवादी पार्टी की महिला सभा की पदाधिकारियों के बीच आरोप प्रत्यारोप के बाद नेताओं के पार्टी से इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को 6 पदाधिकारियों ने महिला सभा की अध्यक्ष पर उनके साथ दु‌र्व्यवहार का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया। इन आरोपों को गलत बताते हुए सपा महिला सभा अध्यक्ष का कहना है कि इन सभी को 25 जून को पद से हटाया जाना पहले ही तय था। तीन महीने पहले सपा महिला सभा की अध्यक्ष मोनिका नाज खान को बनाया गया था। इसके बाद सभा के अन्य पदाधिकारी बनाए गए। इसके बाद से ही पदाधिकारियों द्वारा बनाए गए सदस्यों को लेकर विवाद चल रहा था।

 

ये भी पढ़ें: विभागों के विलय के प्रस्ताव पर होगी चर्चा, सीएम योगी ने 4 बजे बुलाई बैठक

 

पार्टी के लिए करती रहेंगी काम :

इसके बाद उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, कोषाध्यक्ष शबनम खान, सचिव अनीता के साथ ही सदस्य राजदेवी, नगमा, यशोदा, कमलेश ने इस्तीफा दे दिया है। इन सभी ने अध्यक्ष द्वारा दु‌र्व्यवहार का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मगर उनका कहना है कि वे लोग पार्टी के लिए काम करती रहेंगी। मामले पर महिला सभा की अध्यक्ष मोनिका नाज खान का कहना है कि पदाधिकारियों द्वारा बनाए गए सदस्य बैठक में नहीं आते थे। इनका किराया मांगा जाता था। इन्हें 25 जून को होने वाली पार्टी की बैठक में पद से हटाया जाना था, इसकी जानकारी होने के बाद इस्तीफा देने की बात कही जा रही है। अभी तकs इस्तीफा का पत्र नहीं मिला है।

 

ये भी पढ़ें: संगठन में जिम्मेदारी पर शिवपाल को अखिलेश के आदेश का इंतजार

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें