अपने हर भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने उनको सलाम किया इसके साथ ही उन्होंने मोदी का समर्थन भी किया है।

पाक को बेनकाब करने की अपील :

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने पीएम मोदी को सलाम किया है।
  • यही नही केजरीवाल ने उन्हें पकिस्तान के खिलाफ की गयी कार्यवाही पर बधाई भी दी है।
  • इसके साथ ही उन्होंने नरेन्द्र मोदी का समर्थन करते हुए एक विडियो जारी किया है।
  • बता दें कि यह विडियो उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के ज़रिये पोस्ट किया है।
  • करीब तीन मिनट के इस विडियो में मोदी को संबोधित करते हुए उन्होंने एक सन्देश दिया है।
  • जिसके तहत वे सारे मतभेदों के बाद भी पीएम द्वारा पाक पर की गयी कार्यवाही पर उन्हें सलाम करते नज़र आये।
  • आपको बता दें कि अपने हर भाषण में मोदी को कोसने वाले केजरीवाल ने इस बार उनका समर्थन किया है।
  • इसके साथ ही मोदी द्वारा इस मामले पर दिखायी गयी इच्छाशक्ति पर उनकी भरपूर तारीफ़ भी की है।
  • इसके अलावा केजरीवाल ने भारतीय सेना को उनके पराक्रम के लिए बधाई भी दी है।
  • हालांकि उन्होंने पकिस्तान की गन्दी राजनीति पर आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की है।
  • उन्होंने कहा कि पकिस्तान अन्तराष्ट्रीय मीडिया को सीमा पर ले जाकर झूठे दावे कर रहा है।
  • इसपर केजरीवाल ने मोदी से पकिस्तान के इस झूठ को बेनकाब करने की अपील भी की है।
  • इसके साथ ही उन्होंने मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि हम और पूरा देश आपके साथ खड़ा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें