2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूती देना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बसपा से गठबंधन के बाद सीटों के बंटवारे पर भी मंथन होना शुरू हो गया है। इस बीच 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी में दिग्गज नेताओं की टीम बनाई गयी है। इस टीम में सपा के कई बड़े नेताओं के साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जगह दी गयी है।

सपा ने घोषित की नयी कार्यकारिणी :

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ जुटी हुई है। समाजवादी पार्टी इस बार नए जोश के साथ चुनाव मैदान में उतरने के तैयारी में है। इसी को देखते हुए आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के निर्देश पर उत्तरी विधानसभा के अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की। इस कार्यकारिणी में एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, 10 सचिव और 30 वार्ड अध्यक्ष घोषित किए हैं। सपा महानगर अध्यक्ष का कहना है कि समाजवादी पार्टी को 2019 के लोकसभा चुनाव में कोई नहीं हरा सकेगा। हमारी पूरी पार्टी एकजुट हो चुकी है।

 

ये भी पढ़ें: लंदन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव परिवार संग मना रहे छुट्टियां

 

नए पदाधिकारियों ने ली शपथ :

आगरा के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार, महासचिव गौरव जैन, उपाध्यक्ष किशन यादव, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके लेटर पैड देकर समाजवादी पार्टी में निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई। महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश के अंदर जो विकास किए गए, उसी से प्रभावित होकर जिस तरह से समाजवादी पार्टी से यूथ की भागीदारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इससे साफ़ है कि आने वाले आगामी चुनाव 2019 में लोकसभा में भाजपा का पतन होना निश्चित है। भाजपा ने 2014 में झूठे वादे देकर युवाओं को गलत राह पर भटकने को मजबूर कर दिया और उनको रोज़गार देने की जगह पकोड़ा बेचने की सलाह दी।

 

ये भी पढ़ें: बागपत: ग्रामीण आवारा गायों को लेंगे गोद, खुला छोड़ने वालों पर जुर्माना

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें