बिहार के मुख्यमंत्री और जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पहुंचे, जहाँ उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित किया।

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण:

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को यूपी के बागपत जिले में पहुंचे।
  • जहाँ उन्होंने चौधरी चरण सिंह से सम्बंधित रालोद के कार्यक्रम में शिरकत की।
  • इससे पहले कार्यक्रम में बिहार सीएम ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

चौधरी चरण सिंह से बहुत कुछ सीखा है:

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यूपी के बागपत जिले में चौधरी चरण सिंह से जुड़े कार्यक्रम में शिरकत की।
  • जहाँ उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने कहा कि, चौधरी चरण सिंह से बहुत कुछ सीखा है।
  • आगे बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि, मैं अपना सम्मान मानता हूँ कि, बागपत आने का मौका मिला।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बागपत की धरती को प्रणाम करता हूँ।
  • रालोद का जिक्र करते हुए नीतीश ने कहा कि, भीड़ देखकर कहा जा सकता है कि, जयंत का बोलबाला है।
  • इस दौरान नीतीश कुमार ने रालोद नेता जयंत की तारीफ भी की।
  • नीतीश कुमार ने आगे कहा कि, यूपी के लोग परिवर्तन चाहते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें