• उद्यान विभाग बागवानी सेमिनार एवं कृषि विभाग द्वारा खरीफ गोष्ठी का हुआ आयोजन ।
  • लागत कम, उत्पादन अधिक एवं उत्पादन का सही दाम मिलने पर किसान बन्धुओे के जीवन में आयेगी खुशहाली-जिलाधिकारी ।
  • जिलाधिकारी श्री शम्भु कुमार ने तुलसीसदन हादीहाल में आज जनपद स्तरीय उद्यान विभाग द्वारा संचालित बागवानी सेमिनार एवं कृषि विभाग के अन्तर्गत खरीफ गोष्ठी एवं मेले का उद्घाटन किये।
  • इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसान बन्धुओं के लिये चलायी जा रही योजनाओ का प्रमुख लक्ष्य यह है कि उनकी आय दो-गुनी हो।
  • किसान भाईयों को अपने आय में वृद्धि के लिये वैज्ञानिक विधि एवं कृषि यंत्रों का उपयोग करते हुये खेती करनी चाहिये।
  • प्रदेश सरकार द्वारा किसान भाईयों के खेती की मिट्टी का निःशुल्क परीक्षण कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया जा रहा है।
  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड में खाद व सिंचाई जिस मात्रा में निर्धारित है उसी अनुरूप में उसका प्रयोग किया जाना चाहिये।
  • किसान भाईयों को अपने आय में वृद्धि के लिये कम लागत में अधिक उत्पादन कर और उत्पादन का सही दाम प्राप्त होने पर ही उनके आय में वृद्धि होगी एवं उनके जीवन में खुशहाली आयेगी।
  • केन्द्र एवं प्रदेश सरकार का जो लक्ष्य है वर्ष 2022 तक किसान भाईयों की आय दो गुना करने का वह लक्ष्य तभी प्राप्त होगा।
  • उन्होने कहा कि उद्यान विभाग और कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ लेने के लिये किसान भाईयों को आनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
  • आनलाइन पंजीकरण के बाद ही केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर सब्सिडी का लाभ किसान भाईयों को मिल सकेगा।
  • उन्होने कहा कि इस वर्ष गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर किसानों द्वारा उत्पादित गेहूॅ की खरीद निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 94 प्रतिशत की गयी है।
  • जनपद स्तर पर प्रत्येक माह के तीसरे बुद्धवार को विकास भवन में किसान भाईयों की समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक का आयोजन किया जाता है जिसमें वह कृषि से सम्बन्धित कोई भी समस्याओं का रख सकते है।
  • इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसान भाईयों द्वारा उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी प्राप्त की जिसमें विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्य में लापरवाही, सब्सिडी की राशि खाते में न जाने, कृषक बीमा योजना का लाभ न मिलने की समस्या बतायी गयी।
  • जिस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारी एवं उप निदेशक कृषि व जिला कृषि अधिकारी को उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिये निर्देशित किया।
  • कृषि एवं बागवानी मेले में जिलाधिकारी ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण भी किसान भाईयों को किया जिनमें दिनेश प्रताप सिंह, राम बहादुर, देवेन्द्र कुमार, उदय प्रताप आदि के नाम सम्मिलित है।
  • प्रारम्भ में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने हादीहाल के प्रांगण में लगे स्टाल प्रदर्शनी, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, आंवला उत्पादन पुष्पांजलि, खाद्य रसद, इफको, मत्स्य पालक विकास, मृदा परीक्षण, भूमि सुधार निगम, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि रक्षा अनुभाग, नेडा विभाग, आनलाइन कृषक पंजीकरण, के0सी0सी0 बैंक ऑफ बड़ौदा आदि का अवलोकन किये एवं उसके सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की।
  • इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव ने कहा कि किसान भाईयों को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, वैज्ञानिक विधि से खेती करने और उनकी समस्याओं को जानने के लिये जनपद में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया है और उनकी समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में जानकारी भी दी गयी।
  • किसान भाईयों को अपने उत्पादन में वृद्धि के लिये वैज्ञानिक आधारित खेती, कृषि यंत्र का प्रयोग व आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है तभी वह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जुड़ सकते है और उनका लाभ उठा सकते है।
  • भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने किसान भाईयों को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का कहना है कि देश तभी खुशहाल होगा जब किसान खुशहाल होगा और समृद्धशाली भी होगा।
  • किसान भाईयों की आय में वृद्धि के लिये केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनेका-नेक योजनायें संचालित की जा रही है।
  • इस अवसर पर वैज्ञानिक सुधाकर सिंह ने औद्यानिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत आम, आंवला, अमरूद एवं केला की खेती के सम्बन्ध में किसान भाईयों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
  • इसके अलावा श्रद्धा सिंह राज्य कार्यकारिणी सदस्य पतांजलि ने आंवला की खेती, आंवला के गुणों एवं उसके प्रयोग के फायदे के विषय में जानकारी दी।
  • वैज्ञानिक शैलेन्द्र सिंह ने फसलों की खेती में उद्यान विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के सम्बन्ध में लोगों को जानकारी दी।
  • सेमिनार एवं मेले में उप निदेशक कृषि डा0 रघुराज सिंह, जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी अश्वनी सिंह ने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी एवं आये हुये आगन्तुकों, कृषक भाईयों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़िए

उत्तरप्रदेश की स्थानीय ख़बरें

Pratapgarh News

भाजपा की नीतियां जनविरोधी और खासकर महिला विरोधी: अखिलेश यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें