उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 45वाँ जन्मदिन पूरे प्रदेश के कोने-कोने में मनाया जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों अपनी लंदन यात्रा पर हैं जहाँ वे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए हुए हैं। लखनऊ में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सपा कार्यकर्ताओं ने पूजा और हवन किया। इसके बाद सपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके अलावा सपा एमएलसी आनंद भदौरिया ने अपने गृहक्षेत्र सीतापुर में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया।

सपा एमएलसी ने की पूजा-अर्चना :

समाजवादी पार्टी के विधानपरिषद सदस्य आनंद भदौरिया ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन अपने गृहनगर में काफी सादगी के साथ मनाया। उन्होंने सवेरे उठकर मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और सपा अध्यक्ष की लंबी उम्र की कामना की। इसके अलावा उन्होंने महामृत्युंजय सिद्धपीठ में हवन किया और अखिलेश यादव के सुखमय जीवन की कामना की। इसके बाद उन्होंने भूखों को खाना भी खिलाया और उन्हें तोहफे भी दिए। इसके अलावा सपा एमएलसी और उनके समर्थकों ने रक्तदान भी किया।

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=y-K3-8VBKJM” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

गाँव में किया पौधारोपण :

सपा के विधान परिषद सदस्य आनंद भदौरिया ने अपने गृहनगर में तमाम कामों के साथ ही पौधारोपण भी किया। इस दौरान आनंद भदौरिया और उनके तमाम साथियों ने नए पौधे लगाये। इसके बाद अपने साथियों के साथ जाकर सपा एमएलसी ने अस्पतालों में मरीजों से मुलाकात की और उन्हें फल-मिथाइयन भे भेंट की। साथ ही गरीबों में भी फलों का वितरण किया गया। पूरे प्रदेश में इस बार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन काफी सादगी और शालीनता के साथ मनाया गया था। कहीं भी कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें- एटा: अवैध गर्भपात करने के आरोप में दो महिला डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बेटी की तलाश में 35 दिनों से भटक रहा फौजी पिता, अपहरण के बाद नहीं ढूंढ पाई पुलिस

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन मानसून में लकड़ी तस्करों का सफाया कर रहा वन विभाग

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें