2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सपा ने बसपा के साथ गठबंधन को देखते हुए चुनाव लड़ने वाली सीटों पर मंथन करना प्रारंभ कर दिया है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं लेकिन पार्टी में कई ऐसे नेता हैं जो सपा और बसपा के इस गठजोड़ से नाराज बताये जा रहे हैं। इसी क्रम में सपा से जुड़े एक पुराने नेता ने इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।

अखिलेश ने शुरू की तैयारी :

उत्तर प्रदेश में भाजपा के विजय रथ को लोकसभा चुनावों में रोकने के लिए समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ काम कर रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन में सभी को जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बसपा से गठबंधन के बाद सपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम पर मंथन करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में क्षेत्रीय दल मिलकर भाजपा को केंद्र की सत्ता में जाने से रोकने का काम करेंगे। इसके अलावा अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी को रोकने के लिए वे बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने को तैयार हैं।

सपा नेता ने ज्वाइन की कांग्रेस :

सहारनपुर में सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मयंक अरोड़ा ने साथियों सहित कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। पूर्व विधायक और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि इनके पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। दिल्ली रोड स्थित सभागार में कांग्रेस में शामिल होने वालों का स्वागत पूर्व विधायक इमरान मसूद ने किया। उन्होंने कहा कि पार्टी शामिल होने वालों के विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतरा जाएगा। इस दौरान मौजूद बेहट विधायक नरेश सैनी और देहात विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वालों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। सपा से कांग्रेस में शामिल होने वालों में संदीप मेहरा, रोहित बेदी, मन्नी नारंग, सागर खेड़ा, प्रताप सिंह पुंडीर, सचिन चहेड़ी, राजेश यादव, लव मल्होत्रा, रवि गुर्जर, सुनील कत्याल, विशाल वर्मा, मनोज नारंग, मोनू सिंह, विक्रम सिंह रहे थे।

बागपत: जेल में घुसकर कुख्यात मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या

मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने पहले ही हत्या की आशंका जताई थी

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: जेल की सुरक्षा पर उठे सवाल, जेलर सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें