भारत द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से घमासान की स्थिति उत्पन्न हो गयी है, राहुल गाँधी सरीखे नेताओं ने प्रधानमंत्री पर शहीदों के खून की दलाली करने जैसे गंभीर आरोप लगाये थे।

मीडिया ने सेना का मनोबल बढ़ाया:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस कर सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करने वालों को आड़े हाथों लिया।
  • उन्होंने कहा कि, देश में मीडिया ने सेना के पक्ष में माहौल बनाया।
  • अमित शाह ने इसके लिए मीडिया का धन्यवाद् दिया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मीडिया ने सेना का मनोबल बढ़ाया।
  • अमित शाह ने कार्यक्रम में देश के भीतर मौजूद कुछ सेलेक्टिव जर्नालिस्म के पत्रकारों पर भी निशाना साधा।

एजेंडे की पत्रकारिता करने वालों को लिया आड़े हाथ:

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस कर सेना के साथ स्टैंड लेते हुए देशविरोधी तत्वों को आड़े हाथ लिया।
  • उन्होंने देश में सेना के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मीडिया का आभार व्यक्त किया।
  • साथ ही अमित शाह ने एजेंडे के पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को भी आड़े हाथ लिया।
  • अमित शाह ने कहा कि, कुछ एजेंडे वाले पत्रकार और राजनेता देश की सेना का मनोबल गिरा रहे हैं।
  • यह बात अमित शाह ने कई दलों के नेताओं द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो को सार्वजानिक करने की मांग पर कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें