सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपना आवास खाली करना पड़ा था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी के बंगले में रहने पहुँच गए थे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मन उनके सुशांत गोल्फ सिटी के बंगले में नहीं लग रहा है। काफी समय से मुलायम विक्रमादित्य मार्ग पर रह रहे थे और अब फिर से वे वहीँ वापस जाने की तैयारी में हैं। इसके साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अपना घर बदलने जा रहे हैं।

मुलायम को है नए घर की तलाश :

सपा के एक बड़े नेता के अनुसार, मुलायम सिंह यादव का नया घर अब 8/8 विक्रमादित्य मार्ग होगा। सालों से अपने 5, विक्रमादित्य मार्ग के अपने सरकारी आवास में रहने के बाद मुलायम सिंह यादव का सुशांत गोल्फ सिटी के महलनुमा घर में मन नहीं लग रहा। सूत्रों से खबर है कि इस बात की जानकारी उनके पुत्र और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मिलते ही उन्होंने सपा कार्यालय के नजदीक अपने पिता के लिए किराये पर आवास लिया है। मुलायम सिंह यादव का ये नया आवास उनके छोटे भाई शिवपाल सिंह के घर के ठीक बगल में है।

जल्द अखिलेश भी पहुंचेंगे :

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने इस मार्ग पर अपना आवास बनवा चुके हैं। सपा संरक्षक मुलायम सिंह अब बनवाने जा रहे हैं। सपा के सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश भी बहुत जल्द विक्रमादित्य मार्ग पर ही रहेंगे। उन्होंने भूखंड संख्या 1-ए विक्रमादित्य मार्ग पर ‘हिबस्कस हेरिटेज नाम से होटल निर्माण के लिए एलडीए में मानचित्र आवेदन दे रखा है। सूत्रों से खबर है कि अखिलेश यादव इसका उपयोग आवासीय रूप में ही करेंगे और बनने के बाद पत्नी बच्चों के साथ रहने आ जाएंगे। 1-ए विक्रमादित्य मार्ग को अखिलेश ने अपने और पत्नी डिंपल यादव के नाम से वर्ष 2005 में खरीदा था।

ये भी पढ़ें-

बेड पर संदिग्ध हालात में मृत पड़े मिले नव दंपत्ति के शव

लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रॉक्टर से भिड़ा छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ: हज यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, मोहसिन रजा ने दिखाई हरी झंडी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें