उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के चीफ राज बब्बर ने गुरुवार को राहुल गाँधी द्वारा सेना और प्रधानमंत्री पर दिए गए विवादित बयान पर सफाई पेश की है, गौरतलब है कि, राहुल गाँधी ने पीएम मोदी पर देश के जवानों के खून की दलाली का आरोप लगाया था।

राज बब्बर बोले, राहुल ने अलंकार बोला था:

  • गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर में राहुल गाँधी द्वारा सेना और पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया था।
  • जिसके बाद शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब हुए राज बब्बर ने इस विवादित बयान पर राहुल गाँधी की ओर से सफाई पेश की है।
  • राहुल ने पीएम मोदी पर शहीदों के खून की दलाली करने का आरोप लगाया था।
  • जिसकी सफाई में राज बब्बर ने कहा कि, राहुल ने जो कहा वो अलंकार था।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए राज बब्बर ने कहा कि, सेना के जवानों ने शहादत दी है।
  • यूपी कांग्रेस के चीफ राज बब्बर ने यह बातें लखनऊ में कहीं।

अमित शाह के बयान पर बोले राज बब्बर:

  • राज बब्बर ने अमित शाह द्वारा की गयी प्रेस कांफ्रेंस में किये गए हमलों का जवाब दिया।
  • जिसके तहत राज बब्बर ने रक्षा मंत्री पर निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि, रक्षा मंत्री अपना सम्मान करा रहे हैं।
  • गौरतलब है कि, रक्षा मंत्री गुरुवार को लखनऊ आये थे।
  • जिस पर राज बब्बर ने कहा कि, रक्षा मंत्री लखनऊ आये पर शहीदों पर कुछ नहीं बोले।
  • राज बब्बर ने ये भी कहा कि, राहुल जनता की जरुरत की राजनीति करते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें