सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र की मोदी सरकार के मंत्रियों पर गैर-जिम्मेदाराना बयान देने का आरोप लगाया है। शिवपाल यादव ने कहा कि मंत्रियों को इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए। केंद्र के मंत्री सार्वजनिक मंचों से झूठ बोल रहें हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा सार्वजिक मंचों से झूठ बोलने की समाजवादी पार्टी निंदा करती है।

  • सपा प्रदेश अध्यक्ष ने केन्द्र की मोदी सरकार और उसके मंत्रियों पर जमकर निशाना साधा।
  • शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार का सहयोग नहीं कर रही है।
  • केन्द्र के नकारात्मक रवैये के बावजूद यूपी की सपा सकरार ने किसानों की बेहतरी के लिए कई काम किये हैं।
  • सपा सरकार ने आपदा से पीड़ित किसानों को मदद पहुंचाने का काम किया है।
  • लेकिन केंद्र के जिम्मेदार मंत्री लगातार बेतुकी बयानबाजी कर रहें हैं।
  • उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बीजेपी नेताओं द्वारा खुलेआम किये जा रहे दुष्प्रचार को निंदा करती है।

शिवपाल यादव ने घोषित की अपनी 80 सदस्यीय प्रदेश टीम!

7543.14 करोड़ रुपये की मांगः

  • शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार राज्य की मदद नहीं कर रही है।
  • केंद्र से राज्य सरकार से आपदाग्रस्त लघु व सीमांत किसानों को राहत देने के लिए 7543.14 करोड़ रुपये की मांग की थी।
  • लेकिन केन्द्र ने कुल राशि का मात्र सैंतीस फीसदी (37.14 %) 2801 करोड़ रुपयो ही निर्गत किया।
  • केन्द्र के इस रवैये के बाद भी प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से किसानों की भरपूर मदद की।

अखिलेश के नेतृत्व में लड़ा जायेगा यूपी विधानसभा चुनाव- शिवपाल

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें